फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up board result will come on sunday 15 may

यूपी बोर्ड का रिजल्ट, रोल नंबर डालें और जल्दी से चेक करें

Sun, 15 May 2016 08:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sun, 15 May 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
up board result will come on sunday 15 may
- फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड परीक्षा-2016 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 3749977 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 3043057 अर्थात कुल 6793034 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें से लगभग आठ लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी। इस रिजल्ट में करीब 60 लाख छात्रों के भाग्य का फैसला हुआ।

विज्ञापन


10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए क्लिक करें-http://goo.gl/3nOI6S

12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए क्लिक करें-http://goo.gl/wu1ev4


परीक्षा परिणाम के अनुसार हाईस्कूल में 87.66 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं वहीं 87.99 प्रतिशत छात्र इंटमीडिएट में पास हुए हैं। इस बार हाईस्कूल में कुल 28 लाख, 56 हजार 928 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन


हाईस्कूल परीक्षा में रायबरेली के विबग्योर पब्लिक इंटर कॉलेज की सौम्या पटेल ने टॉप किया। उन्होंने 96.7 फीसदी अंक प्राप्‍त किए। वहीं, 12वीं में बाराबंकी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की छात्रा  साक्षी वर्मा ने 98.02 प्रतिशत अंको के साथ टॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरमीडिएट का बोर्ड परीक्षा परिणाम बीते साल से 0.84 प्रतिशत कम था। इंटर की परीक्षा में 92.48 प्रतिशत छात्राएं तथा 84.35 प्रतिशत छात्र सफल हुए। इस परीक्षा में टॉपर्स की सूची में बाराबंकी और कन्नौज की छात्राओं का दबदबा रहा। प्रदेश भर में बस्ती जिले में सर्वाधिक 96.42 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। राजधानी लखनऊ का परीक्षा परिणाम 95.25 प्रतिशत रहा। यह पांचवें स्थान पर रहा। वहीं सबसे कम रिजल्ट चंदौली जिले का रहा। यहां 77.46 प्रतिशत छात्र छात्राएं पास हुए।


बात हाईस्कूल परीक्षा की करें तो इस बार बीते साल से 3.92 प्रतिशत ज्यादा परिणाम रहा। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश के 99.99 प्रतिशत छात्राएं तथा 84.82 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। इस परीक्षा में इस बार भी आजमगढ़ जिले का परिणाम सबसे अधिक  95.92 प्रतिशत तथा बांदा का सबसे कम 70.84 प्रतिशत रहा। प्रदेश के 25 जिलों का रिजल्ट 90 प्रतिशत से अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed