फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up assembly election 2017: Stones pelted at Shivpal Yadav's car in Etawah's Jaswantnagar

जसवंतनगर में शिवपाल पर पत्थरबाजी, अखिलेश बोले- पता करते हैं?

Sun, 19 Feb 2017 12:49 PM IST
टीम डिजीटल, अमर उजाल, दिल्ली
टीम डिजीटल, अमर उजाल, दिल्ली Updated Sun, 19 Feb 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
up assembly election 2017: Stones pelted at Shivpal Yadav's car in Etawah's Jaswantnagar
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala

इटावा जिले के जसवंतनगर में शिवपाल यादव पर पत्थरबाजी की खबर है। बताया जा रहा है कि जसवंतनगर में शिवपाल बूथ पर पहुंचे, तभी भाजपा के लोग हो-हल्ला करने लगे। सपा के समर्थकों ने जब इस बात का विरोध किया तो बीजेपी समर्थकों ने पथराव शुरू कर दिया। खबर ये भी है कि शिवपाल को चोट भी लगी है, वो बूथ से चले गए हैं। सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस मतदान केन्द्र पर पहुंची तो पथराव करने वाले जा चुके थे।

विज्ञापन


सैफई में वोट डालने पहुंचे सीएम अखिलेश यादव से जब पत्रकारों ने शिवपाल पर हमले का सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी जानकारी नहीं है, पता करते हैं।

उधर समाजवादी पार्टी का विवाद मतदान केन्द्रों पर भी देखने को मिल रहा है। शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश गुट वोटिंग केंद्रों पर अलग-अलग नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं शिवपाल के समर्थक सपा प्रत्याशियों के विपक्ष में मतदान कराने की अपील कर रहे हैं । औरेया में शिवपाल के समर्थकों की सक्रियता मतदान केंद्रों पर बढ़ गई है। शिवपाल के लोग सपा के खिलाफ माहौल बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


इटावा जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष और शिवपाल यादव के करीबी विश्वनाथ सिंह सेंगर ने अपने समर्थकों के साथ सपा को हराने वाली पार्टियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। अमर उजाला से बातचीत में विश्वनाथ सिंह ने कहा, "हमारे नेता शिवपाल यादव हैं और उनके नेतृत्व में यहां सारे समर्थक उनके ही दिशा-निर्देशों पर काम करते हैं। हमारे लोगों ने निर्णय लिया है कि जो प्रत्याशी सपा को हराएगा, उसे हम साथ देंगे। यहां लड़ाई बीजेपी और बीएसपी के बीच है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed