फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   unrest in darjeeling is a deep rooted conspiracy says CM Mamata

दार्जिलिंग में हिंसा एक गहरी साजिश का नतीजा: ममता

Sun, 18 Jun 2017 04:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता Updated Sun, 18 Jun 2017 04:04 AM IST
विज्ञापन
 unrest in darjeeling is a deep rooted conspiracy says CM Mamata
फाइल फोटो - फोटो : PTI

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की ओर से जारी हिंसा को गहरी साजिश करार दिया है। सीएम ने कहा है कि मोर्चा के संबंध पूर्वोत्तर के उग्रवादी गुटों से हैं।

विज्ञापन

 
कोलकाता में शनिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद ममता ने कहा कि दार्जिलिंग में साजिश के तहत हिंसा फैलाई गई है। उन्होंने कहा कि हिंसा की साजिश लंबे समय से रची जा रही थी, क्योंकि एक दिन में इतने हथियार व गोला-बारूद नहीं जुटाए जा सकते। 
विज्ञापन


ममता ने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र को स्थिति से अवगत करा दिया है और संकट से निपटने के लिए सहायता मांगी है।

सीएम ने मोर्चा पर संविधान के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि सीमावर्ती इलाका होने की वजह से यह मामला बेहद संवेदनशील है। उन्होंने मोर्चा पर पूर्वोत्तर के उग्रवादी गुटों से संबंध रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे अवैध हथियार व बम जुटा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव सिर पर आते ही हिंसा की राह पकड़ ली है

 unrest in darjeeling is a deep rooted conspiracy says CM Mamata

ममता ने कहा कि मोर्चा ने पांच साल तक गोरखालैंड टेरीटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) का सुख उठाया और चुनाव सिर पर आते ही हिंसा की राह पकड़ ली है। मुख्यमंत्री ने इलाके में हालात पर काबू पाने के लिए राज्य के सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को वहां भेजा है।

सरकार बातचीत को तैयार: सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समस्या के समाधान के लिए बातचीत को तैयार है, लेकिन इसके लिए मोर्चा को पहले बंद वापस लेना होगा और लोकतंत्र की राह पर लौटना होगा। उन्होंने कहा कि इलाके में सैकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं और उन्हें खाने-पीने की भारी दिक्कत हो रही है। 

ममता ने कहा कि इस आंदोलन से पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने सवाल किया कि अगर पर्यटक नहीं आए तो दार्जिलिंग के लोग क्या खाएंगे? 

ममता ने कहा कि इलाके में राशन नहीं पहुंच पा रहा है और वाहनों को आग लगाई जा रही है। इसके अलावा दर्जनों सरकारी इमारतों को फूंक दिया गया है। पर्वतीय इलाके में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। ममता ने कहा कि मोर्चा समर्थक हाथ में तिरंगा लेकर हिंसा फैला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed