फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ULFA kidnapped son of BJP leader, seek 1 crore ransom

उल्फा ने किडनैप किया बीजेपी नेता का बेटा, मांगी एक करोड़ की फिरौती

Mon, 22 Aug 2016 07:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 22 Aug 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
ULFA kidnapped son of BJP leader, seek 1 crore ransom
कुलदीप

असम में उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) ने बीजेपी के एक नेता के बेटे का अपहरण कर लिया है। उल्फा ने उसकी रिहाई के लिए एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रत्नेश्वर मोरान के बेटे कुलदीप मोरान को एक अगस्त को अगवा कर लिया गया था। सोमवार को उल्फा ने एक वीडियो जारी कर कुलदीप की रिहाई के एवज में एक करोड़ की फिरौती की मांग की है।
विज्ञापन


वीडियो में नजर आ रहा है कि कुलदीप मोरान को पांच नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने घेर रखा है। हरी टी-शर्ट पहने कुलदीप घुटने के बल खड़े दिखाई दे रहा है।

वीडियो में कुलदीप को कहते दिखाया गया है कि वह बहुत कमजोर हो गया है और उसकी सेहत भी काफी गिर गई है।  कुलदीप अपने माता-पिता और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से खुद की रिहाई के लिए मदद की गुहार लगाते दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्फा द्वारा अपहरण की घटनाएं आम बात हैं, लेकिन फिरौती के लिए वीडियो रिलीज करना नई बात है। गौरतलब है कि इस साल हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को पहली बार असम में सत्ता हासिल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed