फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UK PM Theresa May & PM Narendra Modi at India UK TECH Summit

मोदी के साथ ब्रिटिश पीएम ने किया 'टेक समिट' का उद्घाटन

Mon, 07 Nov 2016 12:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Nov 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
UK PM Theresa May & PM Narendra Modi at India UK TECH Summit
पीएम मोदी -थेरेसा मे - फोटो : PIB

भारत दौरे पर आईं ब्रिटेन की पीएम थेरेसा मे और पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में सोमवार को 'भारत-ब्रिटेन प्रोद्यौगिकी सम्मेलन' का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर थेरेसा ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के संबंधों में बेहद संभावनाएं हैं, और दोनों देशों के बीच एक खास जुड़ाव भी है। थेरेसा ने कहा, 'भारतीय निवेश हमारी अर्थव्यवस्था के फलने-फूलने में मदद कर रहा है। हम ब्रिटेन में आर्थिक और सामाजिक सुधारों पर काम कर रहे हैं।'

विज्ञापन


यूरोपीय संघ के बाहर अपनी पहली राजकीय विदेश यात्रा के लिए थेरेसा ने भारत को चुना है। इसके लिए पीएम मोदी ने उनका धन्यवाद अदा किया। पीएम मोदी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 'यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि आपने यूरोपीय संघ के बाहर अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के लिए भारत को चुना।' उन्होंने ने कहा, 'पिछले कुछ समय में ब्रिटेन ने लगातार विकास किया है। सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं, साफ ऊर्जा, प्रोद्यौगिकी और कई सेक्टर में दोनों देशों के लिए इनोवेशन की खूब संभावनाएं हैं।'
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा कि भारत और ब्रिटेन को शोध के लिए लगातार काम करना चाहिए ताकि मिलकर वैश्विक चुनौतियों का सामना किया जा सके। मोदी बोले कि वे उम्मीद करते हैं कि 'मेक इन इंडिया' भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय संबंधों के हिसाब से अहम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed