फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trump had 'sensitive' information offered

ट्रंप को हुई थी 'संवेदनशील' जानकारी की पेशकश

Wed, 12 Jul 2017 04:33 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Wed, 12 Jul 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
 Trump had 'sensitive' information offered
ट्रम्प जूनियर - फोटो : BBC
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बेटे ने रूस के एक नागरिक की ओर से उन्हें भेजे गए ईमेल जारी किए हैं। जो बताते हैं कि उन्हें हिलेरी क्लिंटन के बारे में 'संवेदनशील' जानकारी की पेशकश की गई थी। पब्लिसिस्ट रॉब गोल्डस्टोन ने डोनल्ड ट्रंप जूनियर को बताया था कि उनके पास ऐसी सूचनाएं हैं जो 'रुस और उसकी सरकार के ट्रंप के लिए समर्थन का हिस्सा हैं'। अमरीकी अधिकारी राष्ट्रपति चुनाव में रूस के कथित हस्तक्षेप की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन



गोल्डस्टोन ने इसके पहले चुनाव में रूस की सरकार की भूमिका की कोई जानकारी होने से इनकार किया था। ट्रंप जूनियर ने ट्विटर पर जो ईमेल जारी किया है उसके मुताबिक, " रूस के क्राउन प्रोसिक्यूटर (ये पद अस्तित्व में ही नहीं है) ट्रंप के अभियान को कुछ ऐसे आधिकारिक दस्तावेज और जानकारियों की पेशकश कर रहे हैं। जो हिलेरी और रूस के साथ उनके लेन-देन की जानकारी देंगे और आपके पिता के लिए बहुत उपयोगी रहेंगे"।
विज्ञापन

 

 Trump had 'sensitive' information offered
ट्रम्प जूनियर - फोटो : Google
ट्रंप जूनियर ने इसका जवाब ये कहते हुए दिया। "आप जो कह रहे हैं, अगर वैसा है तो मुझे रास आएगा"। ये इस बात की पहली पुष्टि की तरह नज़र आता है कि ट्रंप के सहयोगियों ने रुस के अधिकारियों की ओर से संवेदनशील जानकारी हासिल करने की आस में एक बैठक में हिस्सा लिया था।



गोल्डन स्टोन के ईमेल के एक हफ्ते के अंदर न्यूयॉर्क में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें ट्रंप जूनियर, राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद जैरेड कुशनर और अभियान समिति के तत्कालीन चेयरमैन पॉल मैनाफोर्ड मौजूद थे। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से ही डोनल्ड ट्रंप इन आरोपों से घिरे हुए हैं कि रुस ने हिलेरी क्लिंटन के अभियान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। ट्रंप ये कहते हुए इससे इनकार करते रहे हैं कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है।

 Trump had 'sensitive' information offered
ट्रम्प जूनियर - फोटो : BBC
रूस ने भी चुनाव में हस्तक्षेप के आरोपों का बार-बार खंडन किया है। न्याय विभाग ने मई के महीने में एफबीआई के पूर्व निदेशक रॉबर्ट मुलर को रूस के मामले को देखने के लिए नियुक्त किया था। एक दिन पहले ही डोनल्ड ट्रंप जूनियर ने माना था कि उन्होंने 9 जून 2016 को रूस की वकील नतालिया वेसेनीत्सकया से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया था कि उनके पास हिलेरी क्लिंटन को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री है।


ट्रंप जूनियर ने ज़ोर देकर कहा था कि वकील के पास कोई 'अर्थपूर्ण जानकारी नहीं थी'। और वो रूस के लोगों पर प्रतिबंधों के बारे में बात करना चाहती थीं। लेकिन ये ट्रंप के करीबियों के साथ रूस के एक नागरिक की निजी मुलाकात की पहली पुष्टि थी। नतालिया का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं थी जिससे हिलेरी क्लिंटन को नुकसान होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed