{"_id":"5985be004f1c1b354d8b457b","slug":"total-14-mps-absent-from-voting-in-785-mps-during-vice-president-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति चुनाव: BJP के 2 MP समेत इन 14 सांसदों ने नहीं डाले वोट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उपराष्ट्रपति चुनाव: BJP के 2 MP समेत इन 14 सांसदों ने नहीं डाले वोट
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Sat, 05 Aug 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज देश को नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए संसद भवन में वोट डाले गए, जिसमें 98.21% वोटिंग हुई। इस दौरान 785 सांसदों में से 771 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, लेकिन 14 सांसदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। मतदान से गायब रहे सांसदों में सर्वाधिक 4 सांसद तृणमूल कांग्रेस के थे।
Vice President Election LIVE: काउंटिंग शुरू, थोड़ी देर में मिलेगा देश को 13वां उपराष्ट्रपति
देश के उप राष्ट्रपति पद के चुनाव में मुख्य मुकाबला राजग उम्मीदवार वैंकेया नायडू और विपक्ष की तरफ से खड़े किए गए महात्मा गांधी के प्रपौत्र गोपाल कृष्ण गांधी के बीच हो रहा है। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में जिन 14 सांसदों ने वोट नहीं डाला, उनमें 2 सांसद बीजेपी, 2 सांसद कांग्रेस, 2 सांसद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग(केरल), 4 सांसद टीएमसी, एक सांसत एनसीपी, एक सांसत पीएमके और दो निर्दलीय सांसद हैं।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में बीजेपी के राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, सांवर लाल जाट ने वोट नहीं डाले। वहीं, टीएमसी के कुनाल घोष. तापत पॉल, प्रतिमा मंडल और अभिषेक बनर्जी ने भी वोट नहीं डाले।
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान से कांग्रेस के मौसम नूर, रानी नारा के साथ एनसीपी के उदयन राजे भोंसले, पीएमके के अंबुमनी रामदोस ने भी वोट नहीं डाले।
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग(केरल) के अब्दुल वाहाब, पीके कुन्हालिकुट्टी और निर्दलीय सांसद अनु आगा के साथ ही निर्दलीय नबा कुमार सरनिया ने भी वोट नहीं डाले।
वैसे आंकड़े राजग उम्मीदवार के पक्ष में हैं। ऐसे में राष्ट्रपति चुनाव की तरह ही उपराष्ट्रपति चुनाव को भी महज औपचारिकता माना जा रहा है। पीएम मोदी ने सबसे पहले वोट डाला। इसके बाद वैंकेया नायडू, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई सांसदों ने वोट डाला।

#VicePresidentElection: 14 MPs absent from voting; 2 from BJP, 2 from INC, 2 from IUML, 4 from TMC, 1 from NCP; 1 from PMK & 2 Independent
— ANI (@ANI_news) 5 August 2017
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में बीजेपी के राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, सांवर लाल जाट ने वोट नहीं डाले। वहीं, टीएमसी के कुनाल घोष. तापत पॉल, प्रतिमा मंडल और अभिषेक बनर्जी ने भी वोट नहीं डाले।
#VicePresidentElection: Vijay Goel & Sanwar Lal Jat from BJP; Kunal Ghosh, Tapas Paul, Pratima Mondal&Abhishek Banerjee from TMC didn't vote
— ANI (@ANI_news) 5 August 2017
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान से कांग्रेस के मौसम नूर, रानी नारा के साथ एनसीपी के उदयन राजे भोंसले, पीएमके के अंबुमनी रामदोस ने भी वोट नहीं डाले।
#VicePresidentElection: Mausam Noor & Ranee Narah from INC; Udayan Raje Bhonsle from NCP; Ambumani Ramadoss from PMK didn't cast their vote
— ANI (@ANI_news) 5 August 2017
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग(केरल) के अब्दुल वाहाब, पीके कुन्हालिकुट्टी और निर्दलीय सांसद अनु आगा के साथ ही निर्दलीय नबा कुमार सरनिया ने भी वोट नहीं डाले।
#VicePresidentElection: Abdul Wahab & PK Kunhallikutty from IUML; Anu Agha & Naba Kumar Saraniya are Independent MPs who did not vote.