{"_id":"597d85524f1c1ba26f8b4634","slug":"top-12-quotes-from-pm-modi-s-34th-mann-ki-baat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को शिकायत, मेरा भाषण लंबा हो जाता है, PM मोदी के 'मन की बात' की 12 खास बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लोगों को शिकायत, मेरा भाषण लंबा हो जाता है, PM मोदी के 'मन की बात' की 12 खास बातें
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Sun, 30 Jul 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में अपनी बातें देशवासियों के सामने रखी। उन्होंने कई राज्यों में बाढ़ के चलते बिगड़े हालातों पर चिंता जताई और कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रही है। इसके अलावा पीएम मोदी ने जीएसटी को लेकर देश की जनता के सकारात्मक रूख को लेकर बात की। उन्होंने त्योहारों को आर्थिकी से जोड़ा, तो देश की बेटियों के क्रिकेट विश्वकप में शानदार प्रदर्शन की भी तारीफ की। पढ़ें, वो खास 12 बातें, जिनका जिक्र पीएम मोदी ने 'मन की बात' में किया।
1- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जीएसटी को लागू हुए लगभग एक माह हो गए। इससे देश को फायदा होता दिख रहा है।
2- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे खुशी होती है, जब लोग चिट्ठियां लिखकर अपनी बात रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जीएसटी ने बेहद कम समय में पूरे देश में सकारात्मक उर्जा का संचार किया है।
विज्ञापन
3- पीएम मोदी ने स्वतंत्रता की लड़ाई और आजादी के समय को याद करते हुए देशवासियों से देश के नवनिर्माण में जुट जाने का आह्वान किया।
4- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 9 अगस्त 1942 में गांधी जी ने 'भारत छोड़ो' आंदोलन के माध्यम से अंग्रेजों को पीछे ढकेला। उन्हें पूरे देश का साथ मिला।
5- पीएम मोदी ने बताया कि भारत छोड़ो का नारा डॉ यूसुफ मेहर अली ने दिया था।
6- असहयोग आंदोलन 1920 और भारत छोड़ो आंदोलन में महात्मा गांधी के दो रूप दिखे। महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया। इन सबके पीछे पूरा देश खड़ा था। जनसमर्थन मिला।
7- पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास के पन्नों को जोड़कर देखें, तो 1857 से शुरू हुआ पहला स्वतंत्रता संग्राम 1942 तक चलता रहा और 1942 से अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता की लड़ाई का दूसरा दौर था। 1942 से 1947 का समय निर्णायक साबित हुआ।
8- उन्होंने कहा कि साल 1947 में हम आजाद हुए। करीब 70 साल हो गए। कई सरकारें आईं, गईं और सब लोगों ने अपने स्तर पर काम किया। सफलताएं भी मिली।
9- पीएम मोदी ने कहा कि 1942 से 1947 तक संकल्प सिद्धि का समय था। 2017 से 2022 तक हम देश को नवनिर्मित करने का संकल्प लेकर चले। 9 अगस्त को हर देश वासी अपने देश के लिए, समाज के लिए, परिवार के लिए, सरकारी विभाग के लिए संकल्प ले और कहे कि वो इन 5 सालों में भारत के भविष्य के लिए काम करेंगे। ये संकल्प हर भारतवासी ले।
10- इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अर्थव्यवस्था में सामाजिक अर्थशास्त्र का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि त्यौहार सिर्फ आनंद के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक सुधार से संबंध रखते हैं।
11- पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को लगता है कि लालकिले पर मैं लंबा भाषण देता हूं। इस बार छोटे भाषण की कोशिश करूंगा।
12- प्रधानमंत्री मोदी ने महिला विश्वकप में भारतीय क्रिकेटरों के प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि बेटियां विश्वकप के फाइनल में सफल नहीं हो पाई, तब भी देशवासियों ने उसे अपने कंधों पर ले लिया। उन्हें असफलता भार अकेले नहीं उठाने दिया। हमारी बेटियों ने कमाल कर दिया।