फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today, lejitsu will take oath as nagaland CM

नगालैंड में बेमियादी बंद खत्म, आज सीएम पद की शपथ लेंगे लेजित्सु

Wed, 22 Feb 2017 08:44 AM IST
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोहिमा
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोहिमा Updated Wed, 22 Feb 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
 today, lejitsu will take oath as nagaland CM
डॉ. शुर्होजेली लेजित्सु - फोटो : Social Media

पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड में मुख्यमंत्री बदलते ही महिला आरक्षण के विरोध में बेमियादी बंद की अपील करने वाले नगा संगठनों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। नगालैंड ट्राइब्स एक्शन कमेटी (एनटीएसी) ने यहां मंगलवार को जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


कमेटी ने कहा है कि मुख्यमंत्री टी.आर.जेलियांग के इस्तीफे के बाद ही आंदोलन वापस लेने का फैसला किया गया। आंदोलनकारी संगठन जेलियांग के इस्तीफे पर अड़े थे। यहां मांग पूरी होने के बाद बेमियादी बंद वापस ले लिया गया। उनकी जगह पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष लेजित्सु को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुना गया था। वे बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 
विज्ञापन


एनटीएसी के संयोजक के.टी.विली ने आम लोगों की भावनाओं और हितों का ख्याल करते हुए अपने पद से इस्तीफा देने के लिए उनकी सराहना की। 

उन्होंने कहा कि अब भी कुछ काम बाकी हैं। लेकिन यह मुख्यमंत्री का जिम्मा संभालने वाले एच. लेजित्सु से बातचीत के जरिए पूरा किया जाएगा। ध्यान रहे कि आंदोलनकारी संगठनों के दबाव और विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद मुख्यमंत्री जेलियांग ने इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह नगा पीपुल्स पार्टी (एनपीएफ) के अध्यक्ष लेजित्सु को विधायक दल का नया नेता व मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुना गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed