{"_id":"5a17a13e4f1c1b0d698bdc45","slug":"three-stories-building-falls-in-mumbai-bhiwandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरी, 1 की मौत, मलबे में कई फंसे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई: भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरी, 1 की मौत, मलबे में कई फंसे
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के पास भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
A portion of a three floor building collapses in Maharashtra's Bhiwandi. 1 dead and 3 injured. Rescue teams at the spot pic.twitter.com/w18g8sp2Xc
— ANI (@ANI) November 24, 2017विज्ञापन
करीब 14 परिवार इस बिल्डिंग में रहते हैं और अभी की 10 से 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि छोटी-छोटी गलियां होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। एनडीआरएफ की टीम को भी बचाव कार्य के लिए रवाना कर दिया गया है। मुंबई में कई ऐसी बिल्डिंग हैं, जो लगातार हादसों का शिकार हो रही हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मुंबई में इमारतों के गिरने और लोगों की इन हादसों में मौत होना लगातार जारी है। अभी हाल में मुंबई के भेंडी बाजार में पांच मंजिला इमारत ढहने से कई जिंदगियां तबाह हो गई थी। ये बिल्डिंग भारी बारिश की चपेट में आई थी। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।