फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›    Tendulkar and Rekha poor in attending Rajya Sabha

राज्यसभा में सचिन और रेखा की उपस्थिति सबसे कम

Tue, 11 Apr 2017 03:37 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Tue, 11 Apr 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
 Tendulkar and Rekha poor in attending Rajya Sabha
सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री रेखा - फोटो : The hindu

पत्रकारिता के एक पोर्टल फैक्टली डॉट इन द्वारा किए गए एक विश्लेषण रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और फिल्म अभिनेत्री रेखा का राज्यसभा में 12 उम्मीदवारों में से उपस्थिति के मामले में सबसे खराब प्रदर्शन रहा है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में जारी आकड़ों के मुताबिक 2012 में तेंदुलकर अपने नामांकन बाद 348 दिनों में महज 23 दिन  और अभिनेत्री रेखा ने 18 दिन ही राज्यसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।  रेखा 2012 से अपने नामांकन के बाद से किसी भी सत्र में  एक से ज्यादा सत्र में शामिल नहीं हुई हैं। जिनके साथ रेखा का नामांकन किया गया था उनमें से सबसे कम दिन उपस्थित रही। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि राज्यसभा के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक रेखा पर वेतन और अन्य व्यय को लेकर 65 लाख रुपये और तेंदुलकर पर खर्च 58.8 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।  रेखा पर 3,60,000 रुपये और तेंदुलकर पर 2,56,000 रुपये प्रति दिन का व्यय आता है। व्यय में आने वाला अंतर केवल भत्ते के कारण होता है, क्योंकि सभी सदस्यों का भत्ता अलग अलग निर्धारित होता हैं। अगर किसी एमपी ने दूसरों की तुलना में ज्यादा यात्रा की है, तो उस पर ज्यादा व्यय आता है। जबकि रेखा और तेंदुलकर के मामले में यह विपरीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राज्यसभा में तेंदुलकर और रेखा की उपस्थिति का मुद्दा समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने के उठाया था, उन्होंने कहा कि ये दोनों बड़ी मुश्किल से राज्यसभा में भाग लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed