{"_id":"57a9670c4f1c1bb561ee4d8a","slug":"sushma-swaraj-helps-honeymoon-couple-to-get-passport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनीमून पर अकेले गया पति, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पत्नी को भी भिजवाया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हनीमून पर अकेले गया पति, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पत्नी को भी भिजवाया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Twitter
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर बहुत सक्रिय हैं और अक्सर उनकी पहल काबिल-ए-तारीफ होती है। विदेश मंत्री ने एक युवा जोड़े की मदद करके लोगों का दिल जीत लिया है। ये कैसे हुआ इसकी पूरी कहानी बताएंगे। पहले ये जान लीजिए कि हुआ क्या? दरअसल मंगलौर के फोटोग्राफर फैजान पटेल अपनी पत्नी सना फातिमा के साथ हनीमून पर इटली जाने की योजना में थे, लेकिन फ्लाइट पकड़ने के दो दिन पहले उनकी पत्नी सना फातिमा का पासपोर्ट गुम हो गया। फैजान ने चार अगस्त को इस बारे में ट्वीट किया।
विज्ञापन
Just two days before our trip, my wife's passport goes missing!!!
— Faizan Patel (@faizanpatel) August 4, 2016
'अकेले ही निकले हनीमून पर'
फैजान पटेल
- फोटो : Twitter
दो दिन बाद भी सना को पासपोर्ट नहीं मिला। पटेल ने इसके बाद फिर ट्वीट किया।
फैजान के पास टिकट थे और उन्होंने अकेले इटली जाने का फैसला किया। उन्हें उम्मीद थी कि उनकी पत्नी जल्द ही अपना पासपोर्ट वापस पा जाएंगी।Seems like I am travelling alone tonight via @TurkishAirlines. My wife has her passport misplaced. Fingers crossed that we find it soon.
— Faizan Patel (@faizanpatel) August 6, 2016
सोमवार को प्लेन पकड़ने के बाद फैजान ने फिर ट्वीट किया। इस ट्वीट में वे फ्लाइट में बैठे दिख रहे हैं और अगली सीट खाली है। हालांकि उनके हाथ में उनकी पत्नी की तस्वीर थी।Travelling to Italy without wifey. #Yay #PartyTime #HoneyMoonwithoutHoney #milan pic.twitter.com/CNXnNkMdtX
— Faizan Patel (@faizanpatel) August 7, 2016
This is how I am travelling with my wife as of now. @SushmaSwaraj @MEAIndia @MEAQuery pic.twitter.com/igeSwcfWkZ
— Faizan Patel (@faizanpatel) August 8, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन
और विदेशमंत्री ने किया ट्वीट
और विश्वास करें या न करें। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट के जरिए फैजान को जवाब दिया।
विदेश मंत्री ने फैजान से कहा कि अपनी पत्नी से मुझसे संपर्क करने को कहो। मैं सुनिश्चित करूंगी कि वो अगली सीट पर आपके साथ हो। उन्होंने सना और फैजान से कहा कि मदद पहुंच रही है।Ask your wife to contact me. I will ensure that she is with you on the next seat. pic.twitter.com/sktnOMkg0a @faizanpatel
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) August 8, 2016
इसके बाद तो सना की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनके पास विदेशमंत्री को शुक्रिया कहने के लिए शब्द नहीं हैं।My office has reached you already. You will get a duplicate Passport tomorrow. @faizanpatel https://t.co/FV6BisvqgP
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) August 8, 2016
@SushmaSwaraj @faizanpatel I'm speechless. Can't thank you enough already.
— Sana Fatima Khan (@SFK1986) August 8, 2016
'दस दिन पहले हरियाणवी बहू की मदद की'
बता दें कि विदेशमंत्री ने दस दिन पहले हरियाणा के एक जोड़े की भी मदद की थी। इस जोड़े में टीनू हरियाणा के रहने वाले थे और उनकी पत्नी जाहना कजाकिस्तान की। दोनों फेसबुक पर मिले और जल्द ही शादी कर ली, लेकिन जाहना के टूरिस्ट वीजा की तारीख निकल गई थी और अब दोनों का बिछड़ना तय लग रहा था। एक अखबार ने इस बारे में खबर की, जिसने विदेशमंत्री सुषमा स्वराज का ध्यान खींचा।
सुषमा स्वराज ने खांटी हरियाणी में ट्वीट किया, 'अगर आपने 'बहू' वीजा की तारीख बढ़ाने के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी कॉपी मुझे भेज दो।' विदेशमंत्री ने जाहना को 'बहू' के रूप में संबोधित किया।
और अब फैजान और सना की मदद करके विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने चाहने वालों की संख्या और बढ़ा ली है।
सुषमा स्वराज ने खांटी हरियाणी में ट्वीट किया, 'अगर आपने 'बहू' वीजा की तारीख बढ़ाने के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी कॉपी मुझे भेज दो।' विदेशमंत्री ने जाहना को 'बहू' के रूप में संबोधित किया।
और अब फैजान और सना की मदद करके विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने चाहने वालों की संख्या और बढ़ा ली है।