फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court will constitute the constitution bench for hearing of ban on politicians

नेताओं पर प्रतिबंध मामले की सुनवाई के लिए संविधान पीठ गठित करेगा सुप्रीम कोर्ट

Tue, 05 Sep 2017 02:03 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 05 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court will constitute the constitution bench for hearing of ban on politicians
सुप्रीम कोर्ट

गंभीर मामलों में दोषी नेताओं पर प्रतिबंध मामले की सुनवाई जल्द ही सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ कर सकती है। सोमवार को शीर्ष अदालत ने कहा कि गंभीर मामलों में दोषी नेताओं के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध की सुनवाई के लिए पांच जजों की संविधान पीठ के गठन पर विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन


संविधान पीठ यह तय करेगी की ऐसे मामलों में किस वक्त नेताओं की सदस्यता खारिज की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के मुताबिक, याचिका में सवाल किया गया है कि क्या उस व्यक्ति को चुनाव लड़ने की अनुमति दी जा सकती है, जिसके खिलाफ गंभीर आरोप है।
विज्ञापन


पढ़ेंः- मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान बजेंगे लाउड स्पीकर, SC ने HC के आदेश पर लगाया रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने इस मामले में पांच जजों की संविधान पीठ द्वारा प्रारंभिक फैसले की मांग की। उनकी मांग पर चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस ए एम खानविल्कर और जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा कि हम इस मामले में विचार करने के बाद आपको जानकारी देंगे। 

पढ़ेंः- NEET मामला: सुसाइड करने वाली छात्रा के पिता ने ठुकराए सरकार के 7 लाख

गौरतलब है कि 5 जनवरी को याचिका दायर कर उपाध्याय ने कहा था कि गंभीर मामलों में अदालती कार्रवाईयों का सामना कर रहे कई नेता चुनाव लड़ते हैं और जीत भी जाते हैं। ऐसे में यह तय करना जरूरी है कि ऐसे नेताओं की सदस्यता कब खारिज की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed