फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court hears on petition against hinduja brothers who came controversy in bofors scam

बोफोर्स घोटाला: हिंदुजा ब्रदर्स पर अक्तूबर में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Fri, 01 Sep 2017 02:11 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 01 Sep 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
Supreme court hears on petition against hinduja brothers who came controversy in bofors scam
boforce scam

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को बोफोर्स घोटाले से जुड़े एक मामले की सुनवाई हुई। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला अभी सुरक्षित रख लिया है और अगली सुनवाई अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में होगी। हिंदुजा ब्रदर्स को बरी किए जाने के खिलाफ डाली गई याचिका पर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की बेंच सुनवाई की।

विज्ञापन


ये याचिका बीजेपी लीडर और वकील अजय कुमार अग्रवाल की ओर से डाली गई है। हालांकि, ये साफ है कि सीबीआई की ओर सेहिंदुजा ब्रदर्स के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कोई याचिका नहीं डाली गई। बता दें कि ये हिंदुजा ब्रदर्स में श्रीचंद, गोपीचंद और प्रकाशचंद शामिल हैं, जोकि कभी बोफोर्स कंपनी से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन


बता दें कि बोफोर्स केस के आरोपियों को दिल्ली हाईकोर्ट ने मई 2005 में बरी कर दिया था। गौरतलब है कि बोफोर्स तोपों की खरीद के लिए दी गई दलाली को लेकर अस्सी के दशक में जबर्दस्त राजनीतिक भूचाल आया था और इस कांड के चलते 1989 में राजीव गांधी की सरकार भी गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इससे पहले संसदीय समिति के अधिकतर सदस्यों ने मांग की थी कि इस मामले की सुनवाई फिर से शुरू की जाए। इन सदस्यों ने सीबीआई से मामले को फिर से खोलने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed