{"_id":"584684454f1c1be1594488e5","slug":"soon-ola-cabs-will-drive-to-your-doorstep-with-micro-atms","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब आपके घर तक माइक्रो ATM भी लेकर आएगी ओला कैब्स, नहीं लगेगा चार्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब आपके घर तक माइक्रो ATM भी लेकर आएगी ओला कैब्स, नहीं लगेगा चार्ज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Dec 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
ओला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओला कैब अब आपके घर तक माइक्रो एटीएम भी लेकर आएगी। टैक्सी सेवा मुहैया कराने वाली ओला और येस बैंक के बीच इसके लिए एक समझौता हुआ है। दोनों कंपनियां इस संबंध में एक मोबाइल सॉल्यूशन की दिशा में काम कर रही हैं।
येस बैंक के वरिष्ठ अधिकारी रजत मेहता ने बताया, 'यह अधिक से अधिक ग्राहकों को सेवा देने की हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। हम ओला के साथ मिलकर एक मोबाइल सॉल्यूशन के लिए काम कर रहे हैं। इससे कैब आपके घर पैसे लेकर आएगी। हम जल्द ही इसे पूरा कर लेंगे और हमें उम्मीद है कि अगले 10 दिनों के भीतर यह काम करना शुरू कर देगा।'

मोबाइल एटीएम सर्विस भी कर रही काम
ओला
येस बैंक और ओला ने हाल ही में मोबाइल एटीएम सर्विस भी शुरू की है जहां किसी भी बैंक के ग्राहक येस बैंक के आसपास खड़ी ओला कैब्स टर्मिनल से प्रति कार्ड 2000 हजार रुपए निकाल सकते हैं। यह सेवा 10 शहरों की 30 लोकेशन पर शुरू की गई है।
मेहता का कहना है, 'अभी तक लोगों को कैब तक आना होता है, अब कैब आप तक खुद आएगी। हम अपने ग्राहकों को अब नया सेवा अनुभव देना चाहते हैं। यह सेवा बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचेगी।' किस मकसद के लिए यह सेवा शुरू की गई है, इस पर मेहता का कहना है कि बैंक और एटीएम के बाहर लोग कैश के लिए लंबी लाइनों में लग रहे हैं, कैश एक दुर्लभ कमोडिटी की तरह हो गया है।

नहीं लगेगा कोई चार्ज
ओला
मेहता ने कहा कि येस बैंक लोगों से अपना जुड़ाव और अधिक करना चाहता है और ऐसे में जो भी मौके हैं उन्हें भूनाना चाहता है। उन्होंने कहा, 'अभी हमारा मकसद उस कैंपेन पर है जिसके तहत कैब्स हमारे एटीएम और ब्रांच के बाहर खड़ी रहेंगी। ये कैब्स ऐसी लोकेशन पर खड़ी होंगी जहां बड़ी संख्या में लोगों की चहलकदमी है। हालांकि दिन में यह आसपास के इलाकों में घूमती रहेंगी।
क्या ओला की इस सर्विस का कोई चार्ज लिया जाएगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'अगर कोई कैब ग्राहक के घर पहुंचेगी तो उसका कोई चार्ज नहीं लगेगा, दरअसल, विचार यह है कि ग्राहकों को अधिक से अधिक सेवा मुहैया कराई जा सके।'