{"_id":"58747a294f1c1b1729ba9529","slug":"sonia-gandhi-reaches-rahul-gandhi-s-residence-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी से मिलने पहुंचीं सोनिया, यूपी चुनाव पर हो सकता है बड़ा फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी से मिलने पहुंचीं सोनिया, यूपी चुनाव पर हो सकता है बड़ा फैसला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Jan 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी और सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को राहुल गांधी से मिलने पहुंची। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम हैं। वहीं, सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए महागठबंधन पर दोनों के बीच चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रियंका गांधी और अहमद पटेल भी वहां मौजूद थे।
बताते चलें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 31 दिसंबर को देश से बाहर गए थे। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी थी कि अगले कुछ दिनों तक वह यात्रा पर रहेंगे।
विज्ञापन
पांच् राज्यों में चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने आचार संहिता लागू कर दी है। इसे देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का इंतजार कर रहे थे, जिससे चुनाव की तैयारियों और रणनीतियों पर मुहर लगाई जा सके।
विज्ञापन
Sonia Gandhi reaches Rahul Gandhi's residence in Delhi pic.twitter.com/tezj2ga8n2
— ANI (@ANI_news) January 10, 2017विज्ञापन
बताते चलें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 31 दिसंबर को देश से बाहर गए थे। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी थी कि अगले कुछ दिनों तक वह यात्रा पर रहेंगे।
विज्ञापन
I will be traveling for the next few days.Happy New Year to everyone,wishing you and your loved ones success & happiness in this coming year
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 31, 2016
पांच् राज्यों में चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने आचार संहिता लागू कर दी है। इसे देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का इंतजार कर रहे थे, जिससे चुनाव की तैयारियों और रणनीतियों पर मुहर लगाई जा सके।
पंजाब चुनाव के लिए भी करेंगे मुलाकात
राहुल गांधी
- फोटो : AmarUjala
सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी पंजाब कैप्टन अमरिंदर से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए नवजोत सिंह सिद्धू से भी मुलाकात करेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश से आए कुछ नेताओं से भी बात करेंगे।
यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कैंडिडेट्स की आखिरी लिस्ट फाइनल कर सकती है।
यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कैंडिडेट्स की आखिरी लिस्ट फाइनल कर सकती है।