फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   smriti answers on rahul attack, says kashmir problem is Nehru-Gandhi family legacy

राहुल के ट्वीट का स्मृति ने दिया जवाब, कहा- कश्मीर समस्या नेहरू-गांधी परिवार की देन

Thu, 13 Jul 2017 11:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 13 Jul 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
smriti answers on rahul attack, says kashmir problem is Nehru-Gandhi family legacy
स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया है। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान पर घेरा है। स्मृति ईरानी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी पर नहीं बल्कि आतंकवाद पर हमला करना चाहिए। देश के लोग जानते हैं कि राहुल में नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है। राहुल के बयान से पता चलता है कि उनके लिए क्या महत्वपूर्ण हैं, राजनीति या देश।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की थी। रहुल ने कहा था कि जब देश आतंक के मुद्दे पर एक हो रहा है ऐसे समय पर भी पीएम अमरनाथ श्रद्धालुओं पर हुए हमले पर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को स्मृति ईरानी ने कहा कि छुट्टियों से वापस लौटे मिस्टर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने इसके लिए ऐसे मौके का चुनाव किया जब पूरा देश आतंक के खिलाफ एक साथ खड़ा है। स्मृति का यह बयान राहुल के उस ट्वीट के बाद आया, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर थोड़े समय के लिए राजनीतिक लाभ और कश्मीर में आतंकियों के लिए स्पेश बनाने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कश्मीर समस्या नेहरू और गांधी परिवार की देन है, राहुल को यह याद रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मिस्टर गांधी व्यक्तिगत लाभ की बात कर रहे हैं, आज देश में हर कोई जानता है और इतिहास इस बात का सबूत है कि कश्मीर की समस्या किसकी देन है। कश्मीर को लेकर आज देश में जो भी दिक्कते हैं, वह नेहरू और गांधी परिवार की ही देन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed