फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivraj singh chouhan says padmavati will not release in MP but mamata says its emergency

पद्मावती: शिवराज बोले- MP में नहीं रिलीज होगी फिल्म, ममता ने बताया 'सुपर इमरजेंसी'

Mon, 20 Nov 2017 02:56 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 20 Nov 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
shivraj singh chouhan says padmavati will not release in MP but mamata says its emergency
shivraj singh chouhan

पद्मावती विवाद को लेकर शुरू हुई राजनीतिक सरगर्मियां अब और बढ़ने लगी हैं, क्योंकि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में इसकी रिलीजिंग से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में ऐतिहासिक तर्कों क साथ छेड़छाड़ की गई है।

विज्ञापन


शिवराज ने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ कर अगर पद्मावती जी के सम्मान के खिलाफ फिल्म में दृश्यों दिखाए गए हैं तो उस फिल्म का प्रदर्शन मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं होगा। फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोला है।
विज्ञापन

 


ममता ने कहा कि पूरा विवाद ना सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि यह एक राजनीतिक पार्टी द्वारा बोलने-लिखने की आजादी को खत्म करने का सोचा समझा प्लान है। उन्होंने आगे इस पूरे मामले पर हो रहे विवाद और देश के माहौल को 'सुपर इमरजेंसी' बताया। ममता ने आगे कहा कि इसके खिलाफ पूरी फिल्म इंडस्ट्री को एक हो जाना चाहिए।


पढ़ें: पद्मावती विवाद पर सीएम योगी बोले- ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ सही नहीं

बता दें कि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' पर विवाद हो रहा है। इस फिल्म के कुछ सीन पर राजपूत समेत कुछ और धर्म के लोगों को आपत्ति है। जिसके चलते फिल्म को बैन करने की मांग उठी है। ऐसे में कई संगठनों के प्रमुख दीपिका, भंसाली और रणवीर सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान तक दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed