फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena said If Yashwant Sinha is wrong, then prove it

शिवसेना का सरकार पर तंज, अगर यशवंत सिन्हा गलत हैं तो साबित करें

Thu, 28 Sep 2017 08:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Sep 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena said If Yashwant Sinha is wrong, then prove it
Uddhav Thakre

शिवसेना ने केंद्र सरकार को चुनौती दी है कि वह पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के आर्थिक हालात के बारे में लिखे गए लेख को गलत साबित करके दिखाए। साथ ही तंज किया कि विचारों को व्यक्त करने के लिए भाजपा नेता को क्या सजा दी जाएगी।

विज्ञापन

शिवसेना ने दावा किया कि भाजपा के कई नेता व्यवस्था के खिलाफ बोलने से डरते हैं। उन्हें डर है कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो उन्हें ‘अज्ञात खतरों’ का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा, ‘कुछ लोग यह मान लेते हैं कि चुनाव जीतने और ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ करने से अथवा धन के इस्तेमाल मात्र से ही विकास हो जाएगा, लेकिन अर्थ व्यवस्था की हालत अब बेहद खराब है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


संपादकीय में कहा गया, ‘जब मनमोहन सिंह और पी चिदंबरम जैसे विशेषज्ञों ने अर्थव्यवस्था की हालत का खुलासा करना चाहा तो उन्हें खारिज कर दिया दिया। अब भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कुछ खुलासे किए हैं। उन्हें अब बेईमान अथवा राष्ट्र विरोधी करार दिया जा सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed