{"_id":"58ffd5314f1c1be617c0ca8f","slug":"shiv-sena-president-uddhav-thackeray-wants-mohan-bhagwat-to-become-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे चाहते हैं मोहन भागवत बने राष्ट्रपति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे चाहते हैं मोहन भागवत बने राष्ट्रपति
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
Updated Wed, 26 Apr 2017 07:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे चाहते हैं कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत राष्ट्रपति बने। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम दिल से सुझाया है। जब आरएसएस राज्यपाल पद के लिए अपने संघ के कार्यकर्ताओं को नामित कर सकता है, तो देश का नेतृत्व करने में उनको कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने राष्ट्रपति पद के लिए शरद पवार का नाम उछाला था। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रपति पद के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार के नाम पर आम सहमति बनती है, तो बीजेपी को भी पवार का समर्थन करना चाहिए।
विज्ञापन
राउत के इस बयान से खुद को अलग करते हुए ठाकरे ने कहा कि किसके मन में क्या चल रहा है उनको इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने साफ किया कि पवार को राष्ट्रपति बनाने के बारे में पवार और उनके बीच कोई चर्चा नहीं हुई है।
विज्ञापन
उद्धव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया कि पवार उनके गुरु हैं। उन्हें पद्मविभूषण पुरस्कार भी दिया है। ठाकरे ने किसानों के कर्जमाफी की मांग की और पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने पर नाराजगी भी जताई।
ठाकरे ने कहा कि किसानों के कर्ज माफ होने ही चाहिए। किसान हमेशा परिस्थिति का शिकार बनता रहा है। किसानों के लिए हमारी पार्टी के सांसद और विधायक सदन से सड़क तक आवाज उठा रहे हैं और तब तक उठाते रहेंगे, जब तक किसानों के सभी तरह के कर्ज माफ नहीं किए जाते।