{"_id":"5a0b5ccd4f1c1b86698bb8c6","slug":"saudi-arabia-listed-yoga-under-sports-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में योग को मिला स्पोर्ट्स एक्टिविटी का दर्जा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सऊदी अरब में योग को मिला स्पोर्ट्स एक्टिविटी का दर्जा
Wed, 27 Mar 2019 07:46 PM IST
तिवारी अभिषेक
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 27 Mar 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
योग करती हुईं युवतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में योग करने को लेकर भले ही लोगों के अलग-अलग सुर हों, योग शिक्षिका राफिया नाज को धमकियां दी जा रही हों, उनके घर पर पथराव किया जा रहा हो, लेकिन मुस्लिम देश सऊदी अरब में ऐसा नहीं है। सऊदी सरकार ने योग को खेल का दर्जा दे दिया है। सऊदी अरब में ‘अरब योग फाउंडेशन’ की शुरुआत करने नऊफ मारवई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
12 नवंबर की अपनी फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘योग...जिसका शाब्दिक अर्थ ही जोड़ना है। लोगों के समूह को लोगों की भलाई से, एक शरीर को मन, भावनाओं और आत्मा से तथा किसी देश को विश्व से जोड़ने वाले योग की सऊदी अरब में आधिकारिक दस्तक हो गई है। इसने वैचारिक अतिवाद...कट्टरपन की सीमाओं को पार कर लिया है।’
विज्ञापन
पढ़ें- सऊदी अरब का योग को स्पोर्ट्स एक्टिविटी घोषित करना ऐतिहासिक- रामदेव
विज्ञापन
उधर, मीडिया में आई खबरों के अनुसार, सऊदी प्रशासन ने योग को खेल गतिविधियों में शामिल करते हुए इसे सिखाने की अनुमति दे दी है। अब अगर कोई योग का प्रचार या उसकी शिक्षा देना चाहता है तो वो लाइसेंस लेकर ऐसा कर सकता है। सऊदी अरब में योग को खेल का दर्जा ऐसे समय में दिया गया है जब भारत और कई दूसरी जगहों के मुस्लिम अपने धार्मिक नेताओं के दबाव में योग करने से इनकार कर रहे हैं। उनका दावा है कि योग ‘गैर-इस्लामिक’ है।
पिछले महीने रांची की योग शिक्षिका राफिया नाज को योग करने पर अपने समुदाय को लोगों के तीखे विरोध का सामना करना पढ़ा था। उसे कथित तौर पर धमकियां देकर योग न करने को कहा गया। कुछ शरारती तत्वों ने राफिया के घर पर पथराव भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव के बाद संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है। इस दिन दुनिया के कई देशों में एक साथ योग किया जाता है।
रंग लाई नऊफ मारवई की कोशिश....
इस सफलता के सेहरा नऊफ मारवई के सिर बांधा जा रहा है। सऊदी अरब में 2010 में योग फाउंडेशन की शुरुआत करने वाली नऊफ एक तरह से सऊदी अरब की पहली योग शिक्षिका हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘सऊदी में योग की दस्तक के बाद लोगों में उसे लेकर असमंजस था।
अल्लाह ने मुझे सभी दिक्कतों से लड़ने की ताकत बख्शी। अल्लाह मेरे साथ था और जब भी जरूरत हुई उसने मुझमें साहस जगाया। आज ऐसा दिन आ गया है, जब सऊदी अरब में योग करने को ‘अजीब हरकत’ की तरह नहीं देखा जाता।’ नऊफ ने भारत सरकार और महावाणिज्यदूत को भी ‘असीमित’ समर्थन के लिए शुक्रिया कहा है।