फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sambhal: Gayatri Mantra echoed in the madrasa, taken resolution of cow protection

यूपीः मदरसे में गूंजा गायत्री मंत्र, गोरक्षा का लिया संकल्प

Sat, 25 Mar 2017 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Sat, 25 Mar 2017 06:40 AM IST
विज्ञापन
 Sambhal: Gayatri Mantra echoed in the madrasa, taken resolution of cow protection
मऊ भूड गांव स्थित मदरसा मौलाना मोहम्मद अली जौहर में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम के संग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए। मदरसा छात्र ने गायत्री मंच का उच्चारण भी किया।
विज्ञापन


अली जान जमीयत उल मुस्लेमीन एजूकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित मदरसा मौलाना मोहम्मद अली जौहर के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव के बलिदान दिवस को हिंदू-मुस्लिम एकता व आपसी भाईचारे के लिए समर्पित किया गया। गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा आगे बढ़ाने हुए होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कक्षा पांच के छात्र मोहम्मद असद खान द्वारा गायत्री मंच का उच्चारण किया गया। मदरसा के प्रबंधक फिरोज खान ने गो-रक्षा का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुसलमानों का भला अवैध कत्ल खानों से नहीं होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी द्वारा बूचड़खानों पर लगाई गई पाबंदी के निर्णय का मुसलमानों को स्वागत करना चाहिए। मदरसा उनके निर्णय का स्वागत करता है। उन्होंने इसको प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री को भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण के देश से मांस निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed