फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Salt for Rs 150 per kg for retired soldiers in Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश में बिक रहा है 150 रुपये किलो नमक, 200 रु. किलो चीनी

Thu, 08 Jun 2017 10:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Thu, 08 Jun 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
Salt for Rs 150 per kg for retired soldiers in Arunachal Pradesh
Salt
अरुणाचल प्रदेश के विजयनगर में रिटायर्ड सैनिकों और उनके परिवारों ने एक किलोग्राम नमक के लिए 150 और एक किलोग्राम चीनी के लिए 200 रुपये देने पड़ रहे हैं। इस इलाके में नमक, तेल, चीनी व अन्य खाद्य पदार्थों की बड़ी समस्या है। 
विज्ञापन

 

हालांकि यह हैरत में डालने वाली बात है कि देश के घाटी इलाके में रिटायर्ड सैनिकों के परिवारों को नमक और चीनी के लिए इतनी ज्यादा कीमत का भुगतान करना पड़ा। यह अरुणाचल से पृथक और एक निर्जन क्षेत्र है। जो अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा के हिमालय में बसा है। यहां घने जंगलों के बीच से पैदल पहुंचने में लगभग सात से 10 दिन लग जाते हैं। यह 8000 वर्ग किलोमीटर में फैला है और साथ ही विजयनगर कई कारणों से अनुपम है। अभियान के दौरान असम राइफल्स अर्धसैनिक बलों के आईजी ने 1961 में इसकी खोज की थी। 

विज्ञापन



मामले में 70 के दशक से विजयनगर में असम राइफल्स के भूतपूर्व सैनिक जेड राल्ते ने कहा कि जब मैं भारत सरकार के कर्मचारी के रूप में 1964 में यहां था, तभी हमें 50 एकड़ जमीन देने का वादा किया था, लेकिन इसके बजाय हमें 11 एकड़ जमीन दी गई थी। हालांकि हम यहां कृषि गतिविधियों में काम कर रहे हैं। इस क्षेत्र में नमक की बड़ी समस्या है, हमें नमक खरीदने के लिए 150 रुपये का भुगतान करना होगा, इसलिए हम सरकार से नमक, तेल और अन्य खाद्य उत्पादों की आपूर्ति करने का अनुरोध करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed