फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sakshi Maharaj said on EC Notice- he has not know English

EC के नोटिस पर बोले साक्षी- उन्हें अंग्रेजी नहीं आती

Wed, 11 Jan 2017 05:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jan 2017 05:24 AM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj said on EC Notice- he has not know English
- फोटो : pti

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने जनसंख्या में इजाफे के लिए मुस्लिमों को जिम्मेदार ठहराने वाले बयान पर चुनाव आयोग की तरफ से भेजे गए नोटिस पर कहा है कि उन्हें अंग्रेजी नहीं आती।

विज्ञापन


हिंदी अनुवाद मिलने पर ही जवाब दिया जा सकेगा। चुनाव आयोग ने साक्षी को जवाब देने के लिए बुधवार तक का समय दिया है। उन्नाव में भाजपा के सांसद साक्षी महाराज को भेजे आयोग के नोटिस में कहा गया है कि उनके बयान से समाज के दो वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन


महाराज ने नोटिस मिलने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें इसका जवाब देने के लिए और वक्त दिया जाए। चूंकि मुझे अंग्रेजी नहीं आती इसलिए मैंने अपने दफ्तर से चुनाव आयोग से नोटिस का हिंदी संस्करण भेजने का अनुरोध करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी में नोटिस मिलने के बाद ही मैं इसे समझ सकूंगा

Sakshi Maharaj said on EC Notice- he has not know English

हिंदी में नोटिस मिलने के बाद ही मैं इसे समझ सकूंगा। साक्षी महाराज ने दावा किया कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहिा, जिससे उन्हें नोटिस जारी किया जाए। साक्षी महाराज ने कहा कि उन्होंने न धर्म के नाम पर वोट मांगे हैं न ऐसा कुछ कहा है जिससे दो धर्मों के लोगों के बीच दुश्मनी की भावना पैदा हो।

मैने सिर्फ यह कहा था कि इस देश में आबादी की रफ्तार रोकी जानी चाहिए। पिछले सप्ताह मेरठ के एक संत सम्मेलन में साक्षी महाराजा ने कहा थाज देश में समस्याएं खड़ी हो रही हैं जनसंख्या के कराण।

इसके लिए हिंदू जिम्मेदार नहीं है। जिम्मेदार तो वो हैं जो चार बीवियां औ चालीस बच्चों की बात करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed