{"_id":"584258614f1c1b0c1ede8e03","slug":"reliance-jio-could-be-fined-rs-500-for-using-prime-minister-pictures","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जियो के विज्ञापन में मोदी की फोटो छापने पर मुकेश अंबानी को चुकाने होंगे 500 रु.!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जियो के विज्ञापन में मोदी की फोटो छापने पर मुकेश अंबानी को चुकाने होंगे 500 रु.!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी और मुकेश अंबानी (फाइल फोटो)
4जी की दुनिया में तहलका मचाने वाली मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो एक बार फिर चर्चा में है। 4जी की लॉन्चिंग के बाद रिलायंस जियो ने प्रधानमंत्री की अनुमति के बिना अपने विज्ञापनों में उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया था। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, इस मामले में रिलायंस जियो पर सिर्फ 500 रुपए का जुर्माना लग सकता है।
बताते चलें कि राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह और नामों के गलत इस्तेमाल को लेकर 1950 के तहत जुर्माना लगाने का प्रावधान है। इसके तहत इस मामले में दोषी पाए जाने पर 500 रुपए का जुर्माना लगता है। विपक्ष ने किसी प्राइवेट कंपनी के विज्ञापन में प्रधानमंत्री की तस्वीर को असंवैधानिक बताते हुए विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद रिलायंस जियो पर इस तरह का जुर्मान लग सकता है।
रिलायंस जियो के विज्ञापन में प्रधानमंत्री की तस्वीर छपने के मामले में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लोकसभा में लिखित जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से कोई अनुमति जारी नहीं की गई थी। उन्होंने यह जवाब समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के सवाल पर दिया।

राज्यसभा में दिया लिखित बयान
रिलायंस जियो
राज्यवर्धन सिंह राठोड़ ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह और नामों के गलत इस्तेमाल की निगरानी कंज्यूमर अफेयर्स, फूड ऐंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन मंत्रालय करती है। हालांकि, मंत्रालय की ओर से कहा गया कि रिलायंस जियो द्वारा प्रधानमंत्री की तस्वीर के गलत इस्तेमाल की अब तक कोई शिकायत नहीं दर्ज की गई है।
बताते चलें कि रिलायंस जियो और ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम के विज्ञापनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर सामने आई थी। विपक्ष ने इस मुद्दे पर विरोध दर्ज कराया था। राहुल गांधी ने नोटबंदी को पेटीएम से जोड़ते हुए इसे पे टू पीएम बताया था। वहीं, सोशल साइट्स पर इस मुद्दे पर कई तरह के पोस्ट आए थे।