{"_id":"599d42b24f1c1b71568b4c45","slug":"released-after-9-years-from-jail-colonel-purohit-wants-to-eat-home-cooked-food-and-play-with-dogs","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहाई के बाद कर्नल जाएंगे अपने घर, खाएंगे मां के हाथ का खाना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रिहाई के बाद कर्नल जाएंगे अपने घर, खाएंगे मां के हाथ का खाना
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
कर्नल श्रीकांत पुरोहित
9 साल जेल में रहने के बाद बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश से रिहा हुए सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित का उनके पुणे स्थित घर पर बेसब्री से इंतजार हो रहा है। तलोजा जेल से निकलने के बाद पुरोहित सेना में अपनी यूनिट को रिपोर्ट करने के लिए गए।
विज्ञापन
पढ़ें- एक क्लिक में जानिए कर्नल पुरोहित के बारे में वो सभी बातें, जिसे जानना चाहते हैं आप
विज्ञापन
इसके बाद वो सेशन कोर्ट में पेश होंगे, जहां पर अभी ट्रायल चल रहा है। देर शाम को वो पुणे पहुंचेंगे। मीडिया से बात करते हुए पुरोहित ने मंगलवार को कहा कि घर पर पहुंचने के बाद सबसे पहले वो अपनी मां के हाथ से बना खाना खाएंगे और इसके बाद अपने बच्चों और पालतू कुत्ते के साथ वक्त बिताएंगे।
विज्ञापन
पत्नी दिल्ली में, आर्मी में जाएगा बेटा
पुरोहित की पत्नी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हैं। इसलिए फिलहाल वो उनके साथ जेल से रिहा होते समय साथ नहीं थी। वो बाद में पुणे पहुंचेगी। पुरोहित ने रिहा होने से पहले कहा कि इस मुश्किल वक्त में सेना की तरफ से जो सीख मिली थी, उसी से इतनी सालों तक साथ दिया।