फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reduction in rss Branches

संघ शाखाओं में आई कमी, धीमी पड़ी बढ़ोतरी की रफ्तार

Thu, 23 Mar 2017 04:47 AM IST
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Mar 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
Reduction in rss Branches
संघ के शाखाओं में बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी पड़ी है। साथ ही संघ शाखा के स्थानों में भी कमी आई है। यही नहीं संघ शाखा में न आ पाने वाले लोगों के लिए शुरू की गई संघ मंडलियों में भी गिरावट दर्ज की गई है। संघ नेतृत्व के लिए यह चिंता का सबब बनता जा रहा है। 
विज्ञापन


कोयम्बटूर में संपन्न अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में सुरेश भैय्या जी जोशी ने वर्ष भर का जो प्रतिवेदन पेश किया है उसमें पिछले वर्ष 2016 की अपेक्षा संघ शाखा के स्थानों और संघ मंडलियों में गिरावट आई है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में संघ की महज 326 शाखाएं ही बढ़ी हैं।
विज्ञापन


जोशी के जरिये पेश प्रतिवेदन के अनुसार वर्ष 2016 में 36867 स्थानों पर संघ की 56859 शाखाएं लगती थीं। वर्ष 2017 में 36729 स्थानों पर 57185 शाखाएं लग रही हैं। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 की तुलना में इस वर्ष 862 शाखा स्थानों में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही आलम मंडलियों का है। वर्ष 2016 में संघ की 8226 मंडली चलती थीं। मगर 632 मंडलियों की गिरावट के साथ वर्ष 2017 में संघ मंडलियों की संख्या 7594 रह गई है। वैसे संघ का कहना है कि अभी तक शाखा, साप्ताहिक मिलन और संघ मंडली के कामकाज को मिलाकर कुल 59216 स्थानों पर संघ का कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed