{"_id":"59eb97f14f1c1b8e698b6d83","slug":"ramai-ram-becomes-bihar-jdu-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमई राम बने बिहार जदयू अध्यक्ष, चुनाव तक के लिए बनी राष्ट्रीय समिति ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रमई राम बने बिहार जदयू अध्यक्ष, चुनाव तक के लिए बनी राष्ट्रीय समिति
संजय मिश्र, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
रमई राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ चल रहे सियासी संग्राम के बीच शरद यादव ने नया दांव चला है। उन्होंने रमई राम को बिहार जदयू का अध्यक्ष नियुक्त किया है। रमई नौ बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पार्टी चुनाव तक के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक समिति का गठन किया है।
यादव ने कहा कि अगले छ: महीनों में जदयू संगठन के चुनाव होने हैं। तब तक नियुक्त पदाधिकारी और समिति कार्य करेंगी। पार्टी चुनाव तक के लिए बनी समिति का अध्यक्ष गुजरात से विधायक छोटू भाई वसावा को बनाया गया है। तो इस समिति के उपाध्यक्ष अली अनवर बनाए गए हैं।
इसमें अरूण श्रीवास्तव समेत तमाम नेताओं को यादव ने स्थान दिया है। ऐसा ही रमई राम को अध्यक्ष बनाते समय उनकी टीम भी थमाई गई है। राम के साथ राम देव यादव और विजय वर्मा सरीखे नेताओं को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
अरूण श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि जदयू का राष्ट्रीय महाधिवेशन आगामी 11 मार्च को आयोजित होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि शरद यादव के जरिए टीम बनाए जाने के बाद से नीतीश खेमा भी यादव गूट पर जवाबी हमला बोलेगा।