अरविंद पनगढ़िया की जगह राजीव कुमार होंगे नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष
अर्थशास्त्री राजीव कुमार को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजीव कुमार अब अरविंद पनगढ़िया का स्थान लेंगे।
#FLASH Economist Rajiv Kumar to be the new Vice Chairman of NITI Aayog pic.twitter.com/kAHhitBIgo
— ANI (@ANI_news) August 5, 2017विज्ञापन
बता दें कि राजीव कुमार देश के एक बड़े अर्थशास्त्री के रूप में जाने जाते हैं। इन्होंने अर्थव्यवस्था और भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर अनेक पुस्तकें भी लिखी हैं। अभी हाल ही में मोदी एंड हिज चैलेंजेज (2016) और रिसर्जंट इंडिया नामक पुस्तकें लिखी हैं।
राजीव कुमार सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च, दिल्ली में वरिष्ठ फेलो हैं और गोखले इकॉनोमिक्स एंड पोलिटिक्स संस्थान, पुणे के कुलाधिपति हैं। वे पहले इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक भी रहे हैं। साथ ही वे वर्तमान में किंग अबदुल्ला पेट्रोलियम स्टडीज और रिसर्च सेंटर (रियाद), मानव विकास संस्थान, दिल्ली और गिरि विकास अध्ययन, लखनऊ के प्रबंधन बोर्ड पर कार्यरत हैं।
उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डी.फिल (1982) और लखनऊ यूनिवर्सिटी से पीएच.डी (1978) की है।