फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rail Minister Suresh Prabhu directed CRB to fix responsibility on prima facie evidence by end of day

खतौली रेल हादसाः चौतरफा हमलों से घिरे प्रभु ने दिया आदेश- शाम तक बताओ, गुनहगार कौन?

Sun, 20 Aug 2017 02:02 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Sun, 20 Aug 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
Rail Minister Suresh Prabhu directed CRB to fix responsibility on prima facie evidence by end of day
रेल मंत्री सुरेश प्रभु

विज्ञापन

पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस शनिवार शाम हादसे का शिकार हो गई। इसमें 23 लोगों की मौत हो गई जबकि 80 से अधिक लोग घायल हो गए। मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसे को लेकर रेल मंत्री सुरेश प्रभु काफी सख्त नजर आ रहे हैं। रेल हादसे के बाद चौतरफा हमलों से घिरे सुरेश प्रभु ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) को शाम तक जांच करके यह तय करने के लिए कहा है कि आखिर इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है ? वहीं दूसरी तरफ इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पढ़े:- हादसे-दर-हादसेः आज तक नहीं पता चल सका आखिर कौन है ‘यात्रियों की मौत का जिम्मेदार’?

विज्ञापन


रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट किया है कि बोर्ड के द्वारा की जा रही कार्यवाही में नरमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीआरबी को आज शाम तक प्रथम दृष्टया सबूत के आधार पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए है कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है ? 

विज्ञापन
विज्ञापन


ताजा जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर रेल हादसे में अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 A (लापरवाही के हुई मौत) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
 




इससे पहले सुरेश प्रभु ने मुजफ्फरनगर रेल हादसे को लेकर ट्वीट करते हुए बताया कि रिस्टोरेशन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता वाला है। इसके अलावा घायल लोगों के लिए हर संभव चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित की जा रही है।


हादसे की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश
खतौली में ट्रेन हादसे के बाद शनिवार रात में मौके पर पहुंचे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए। वहीं, रेलवे के अफसर पूरे मामले को दबाने में लगे रहे। अफसरों ने रेल राज्यमंत्री और अन्य नेताओं को भी गुमराह किया और उस टूटी हुई पटरी को नहीं दिखाया, जिसे इस बड़े और गंभीर हादसे की वजह माना जा रहा है।

पढ़े:- लापरवाही, हादसा या साजिश : एक क्लिक में पढ़े मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसे की खबरें

मोदी सरकार ने नहीं उठाया कोई ठोस कदम
बुलेट ट्रेन की बात करने वाली मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में अब तक दर्जनभर से अधिक बड़े रेल हादसे हो चुके हैं, जिसमें सैंकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि हजारों लोग घायल हो गए। लेकिन ट्रेन हादसों को रोकने के लिए सरकार के द्वारा न ही अब तक कोई ठोस कदम उठाया गया और न ही हादसों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed