फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi to become Congress president till October 31

राहुल गांधी 31 अक्टूबर तक संभालेंगे कांग्रेस की कमान !

Mon, 18 Sep 2017 09:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Sep 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi to become Congress president till October 31

कांग्रेस के आंतरिक चुनाव की प्रक्रिया तेजी हो गई है। पार्टी में सहमति बन गई है कि चुनाव के जरिये कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।

विज्ञापन


घोषित कार्यक्रम के तहत पार्टी को 31 अक्तूबर तक सांगठनिक चुनाव सम्पन्न कराना है। पार्टी के मंडल और जिला अध्यक्षों का चुनाव 3 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इसी के साथ राज्यों में प्रदेश प्रतिनिधियों का भी चयन कर लिया जाएगा, जो अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा ले पाएंगे।

पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यक्रम समिति के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया तय समय के हिसाब से चल रही है।

फिलहाल इसकी समय सीमा बढ़ाने की जरूरत नहीं है। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश प्रतिनिधियों का चयन हो जाएगा। राज्यों से संबंधित नामों की सूची आ जाने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश प्रतिनिधियों की नामों की सूची राज्यों से 15 अक्तूबर तक आ जाएगी। उसके बाद चुनाव की तिथियां घोषित होंगी। राहुल गांधी खुद नेतृत्व संभालने की मंशा जता चुके हैं।


लिहाजा राहुल अगर तय चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं, तो पार्टी उन्हें अपना अध्यक्ष चुन सकती है। उम्मीद है कि आंतरिक चुनाव में राहुल को निर्विरोध चुने जाने के लिए मुकाबले में कोई अन्य नेता नहीं उतरेगा। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पारदर्शिता दिखाने के लिए राहुल के मुकाबले में अन्य उम्मीदवार को उतारा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed