फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi raised 7 question to PM modi

नोटबंदी पर राहुल ने पीएम से मांगे इन 7 सवालों के जवाब

Wed, 28 Dec 2016 06:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Dec 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi raised 7 question to PM modi
- फोटो : ANI
कांग्रेस पार्टी के स्‍थापना दिवस के अवसर पर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी पूरे रंग में दिखे। कार्यक्रम के दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए राहुल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री राहुल गांधी पर आरोपों का पिटारा खोल दिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से पांच सवाल करते हुए उनके जवाब भी मांग लिए। पढ़िए क्या बोले राहुल-
विज्ञापन


-नोटबंदी के बाद देश की अर्थव्यवस्‍था कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी दी जाए
-सरकार ने किन विशेषज्ञों की सलाह पर यह फैसला लिया उनके नाम बताने चाहिए
-8 नवंबर से दो महीने पहले किन-किन लोगों ने 25 लाख से ज्यादा बैंकों में डाला है इसकी लिस्ट वो जनता के सामने रखें
-इसके कारण कितने लोगों का रोजगार गया प्रधानमंत्री ये देश को बताएं
-कितने लोगों की जान इस फैसले के कारण गई 
-सरकार ने जान गंवाने वालों के परिवारों को क्‍या मुआवजा दिया, नहीं दिया तो क्यों नहीं
-स्‍विस बैंकों में जमा कालेधन की जानकारी सावर्जनिक क्यों नहीं की गई
 

सरकार के सामने रखी कई मांगे

Rahul gandhi raised 7 question to PM modi
rahul - फोटो : ANI
इसके अलावा राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री के सामने कई मांगें भी रख दीं।

-राहुल बोले, प्रधानमंत्री ने आम आदमी का जो पैसा बैंकों में डलवाया है उससे 24000 निकालने की लिमिट खत्म की जाए, इससे आम आदमी की आर्थिक आजादी छिन रही है
-बीपीएल परिवार की हर महिला के खाते में 25 हजार रुपये डाले जाएं
-मनरेगा की दिहाड़ी को बढ़ाकर अब दोगुना किया जाए
-छोटे दुकानदारों को इस निर्णय से चोट लगी है, उन्हें सेल टैक्स और इनकम टैक्स में 50 फीसदी की छूट दी जाए
पीएम के इस फैसले से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, सरकार को उनके लोन माफ करने चाहिएं और उनकी फसल पर बीस फीसदी बोनस देना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed