{"_id":"596a85fa4f1c1b3a558b46c3","slug":"protester-fired-panchayat-bhawan-in-darjeeling","type":"story","status":"publish","title_hn":"दार्जिलिंग में पंचायत भवन में आग लगाई, सरकारी वाहन में तोड़फोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दार्जिलिंग में पंचायत भवन में आग लगाई, सरकारी वाहन में तोड़फोड़
एजेंसी, दार्जिलिंग
Updated Sun, 16 Jul 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
darjeeling
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में बेमियादी बंद के दौरान कर्सियांग में शनिवार को आंदोलनकारियों ने एक पंचायत भवन को आग लगा दी और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। अलग गोरखालैंड राज्य की मांग के समर्थन में जीजेएम का 31 दिनों से अनिश्चितकालीन बंद जारी है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कर्सियांग में सेना की तैनाती के बावजूद बड़े पैमाने पर हिंसा और आगजनी हुई। हिंसा को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्र दार्जिलिंग, सोनादा और कलिंपोंग में सेना अब भी तैनात है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध को बढ़ा कर 25 जुलाई तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह रोक 18 जून को लगाई गयी थी। इस बीच जीजेएम ने पश्चिम बंगाल सरकार के उस आरोप को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि माओवादियों से उसकी सांठगांठ है और आंदोलन में उससे मदद ली जा रही है।
विज्ञापन