{"_id":"596807d14f1c1b80328b48a8","slug":"presidential-poll-aap-will-support-upa-candidate-meera-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनावः यूपीए उम्मीदवार मीरा कुमार का समर्थन करेगी AAP","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति चुनावः यूपीए उम्मीदवार मीरा कुमार का समर्थन करेगी AAP
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Jul 2017 05:23 AM IST
विज्ञापन
meera kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) यूपीए उम्मीदवार मीरा कुमार का समर्थन करेगी। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में यह फैसला लिया गया है। आप का कहना है कि मीरा कुमार ने संयोजक अरविंद केजरीवाल से फोन पर समर्थन मांगा था। हालांकि, पार्टी का मानना है कि राष्ट्रपति चुनाव पर कोई रणनीति दलगत भावना के दायरे में रहकर नहीं तैयार करनी चाहिए।
विज्ञापन
गुरुवार को पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बताया कि इस पद के लिए वोट देने की नौबत ही नहीं आनी थी। आपसी सहमति के आधार पर सभी दलों को मिलकर एक उपयुक्त शख्सियत को इस पद पर बिठाना चाहिए था। लेकिन सत्ता पक्ष व विपक्ष इस मसले पर एकमत नहीं हो सका।
विज्ञापन
ऐसे में आप विपक्ष के उम्मीदवार के साथ खड़ा है। पार्टी का कहना है कि इससे पहले मीरा कुमार ने अरविंद केजरीवाल को फोन किया था। उन्होंने आप के समर्थन की अपील भी की थी।
विज्ञापन