फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pregnant woman had to be carried on a stretcher on a16 km long to hospital in Kalahandi district.

एंबुलेंस छोड़कर चली गई बीच में, गर्भवती को बांस में लटकाकर परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल

Mon, 24 Jul 2017 01:44 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Mon, 24 Jul 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
pregnant woman had to be carried on a stretcher on a16 km long to hospital in Kalahandi district.
Odisa

ओडिसा सरकार  ने एक बार फिर अपने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से मुंह की खाई है। उल्लेखनीय है कि गर्भवती महिला को सरकारी एंबुलेंस सड़क पर पेड़ गिरने से जाम हुए रास्ते की वजह से बीच में ही छोड़कर चली गई।

विज्ञापन


गर्भवती महिला को उसके परिजन 16 किलोमीटर दूर कालाहांडी जिले के एक सरकारी अस्पताल में बांस से लटकाकर ले गए। मामला लांजीगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत त्रिलोचनापुर में कंसाबुंदेल गांव का है।  
विज्ञापन


बता दें कि गर्भवती महिला सिंगरी माझी ने एक लड़की को जन्म दिया है और दोनों की हालत बेहतर बताई जा रही है। वहीं, कालाहांडी के सीडीएमओ बृज किशोर ब्रह्मा ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि ' हमने सभी सुविधाओं का इंतज़ाम किया था लेकिन दूरदराज के क्षेत्रों में बेहद खराब कनेक्टिविटी के कारण हम उन तक पहुंचने में असमर्थ हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

  
बता दें कि इसी गांव में कुछ दिन पहले ही एंबुलेस की सुविधा के ना होने के चलते गर्भवती महिला मलाडी मांझी को भी स्ट्रेचर पर उसके परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया था लेकिन महिला के बच्चे को जन्म देने से पहले ही गर्भ में ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed