फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi to become number one on Instagram

बराक ओबामा को पछाड़ इंस्टाग्राम पर नंबर वन बनें पीएम मोदी

Thu, 13 Apr 2017 10:50 AM IST
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल Updated Thu, 13 Apr 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to become number one on Instagram
pm modi - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर जनता के सीधे संवाद करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को पीछे छोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं। फोटो शेयरिंग वेबसाइट इस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 69 लाख फॉलोवर हैं।

विज्ञापन


उनके बाद अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं। प्रतिष्ठित पीआर फर्म बर्सन मार्सटेलर द्वारा जारी वर्ल्ड रैंकिंग में ट्रंप के 63 लाख फालोअर्स हैं। तीसरे नंबर पर पोप फ्रांसिस हैं जिनके 37 लाख फालोवर्स हैं। इस सूची में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो 673 प्रतिशत तेजी के साथ फालोवर्स की संख्या में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की है।
विज्ञापन


वह अब 34 लाख फालोवर्स के साथ पांचवें नंबर पर हैं। इस सर्वे में दुनियाभर के 325 राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट का पिछले 12 महीने के डेटा का अध्ययन किया गया है। पीएम मोदी की लोकप्रियता का आलम तब है जब उन्होंने पिछले 12 महीने में मात्र 53 फोटो पोस्ट किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वेक्षण के मुताबिक पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावशाली नेता हैं। उनके एक एक पोस्ट पर औसतन दो लाख 23 हजार कमेंट और लाइक आए हैं। इसके बाद तुर्की के राष्ट्रपति रेकेप तैयप एर्दगान हैं।

एर्दगान के एक-एक पोस्ट पर एक लाख 41 हजार कमेंट और लाइक आए हैं। वहीं पोप फ्रांसिस के पोस्ट पर एक लाख 38 हजार लाइक और कमेंट आए हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले से ही ट्विटर पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं।

बराक ओबामा और मिशेल ओबामा की फोटो को सबसे ज्यादा 'लाइक'

PM Modi to become number one on Instagram
बराक और मिशेल ओबामा की सबसे ज्यादा पसंद की गई फोटो - फोटो : instagram
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा संवाद करने वाले नेताओं में डोनाल्ड ट्रंप पहले स्‍थान पर हैं। वहीं ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह अली खमनेई दूसरे और पोप फ्रासिंस को तीसरा स्‍थान मिला है। प्रधानमंत्री मोदी को पांचवां स्‍थान मिला है।

दुनियाभर के नेताओं की पिक्चर में बराक ओबामा और मिशेल ओबामा की हैलोविन की फोटो सबसे ज्यादा लाइक की गई है। इस फोटो पर करीब 15 लाख लोगों ने लाइक किए हैं। सबसे ज्यादा कमेंट की जाने वाली फोटो डोनाल्ड ट्रंप की है।

नौ नवंबर 2016 की इस फोटो पर करीब 50 हजार लाइक और 50 हजार कमेंट आए हैं। बता दें कि बराक ओबामा दुनिया के पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया था। वह वर्ष चार जनवरी 2012 से इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं।

पीआर फर्म के मुताबिक दुनियाभर के नेताओं ने पिछले 12 महीने में 61281 पोस्ट किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रुनई का सूचना विभाग इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा सक्रिय है। वह औसतन 16 पोस्ट प्रतिदिन करता है। भारत का विदेश मंत्रालय छठे स्‍थान पर है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed