फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi simultaneously targets many alterations in the cabinet reshuffle

मंत्रिमंडल में फेरबदल के बहाने पीएम मोदी ने एक साथ कई निशाने साधे

Sun, 03 Sep 2017 09:47 PM IST
शशिधर पाठक/ नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ नई दिल्ली Updated Sun, 03 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
PM Modi simultaneously targets many alterations in the cabinet reshuffle
Modi Cabinet

केन्द्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बहाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने एक साथ कई निशाने साधे। फेरबदल में जहां युवाओं को तरजीह देकर मंत्रिमंडल को अधिक युवा बनाया, वहीं पार्टी की अंदरुनी राजनीति में इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


संघ की दुलारी उमा भारती का वजन हल्का हुआ है तो परिवहन मंत्री नितिन गडक़री अधिक वजनदार हो गए हैं। फेरबदल में मिली जिम्मेदारी को आधार बनाएं तो वित्त मंत्री अरुण जेटली का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें: चीन से लौटने के बाद जदयू से गठबंधन की गुत्थी सुलझाएंगे पीएम मोदी!
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) निर्मला सीतारमण देश की रक्षा मंत्री बनाई गई हैं। निर्मला सीतारमण वित्तमंत्री अरुण जेटली के प्रति काफी आदर रखती हैं। विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी को शहरी विकास मंत्री का राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है। हरदीप पुरी भी जेटली के काफी निकट हैं। 

पढ़ें: कैबिनेट फेरबदल: गंगा-रोजगार के लिए पीएम मोदी ने झोंकी ताकत, भरोसेमंद मंत्रियों को उतारा

पीयुष गोयल को रेल और धर्मेन्द्र प्रधान को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गृहमंत्री राजकुमार सिंह को अपना राजनीतिक गुरू मानने वाले राजीव प्रताप रुडी अब मंत्रिमंडल में नहीं है। बिहार विधान सभा चुनाव में मुखर होकर आरोप लगाने वाले पूर्व गृहसचिव राज कुमार को मंत्रिमंडल में प्रभावी जगह मिली है। वह ऊर्जा राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) होंगे।

उत्तर प्रदेश में संतुलन बनाये रखने की कोशिश

PM Modi simultaneously targets many alterations in the cabinet reshuffle
महेंद्रनाथ पांडे

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद वहां संतुलन बनाने की जरूरत महसूस हो रही थी। इसे केन्द्र में रखकर महेन्द्र नाथ पांडे को केन्द्रीय मंत्रिमंडल से छुट्टी देकर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है। महेन्द्र नाथ पांडे अपना अलग कद रखते हैं। गोरखपुर के शिव प्रताप शुक्ल राज्यसभा सदस्य हैं। उन्हें वित्त मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है। 

शिवप्रताप शुक्ल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संघ प्रचारक रहने के जमाने से करीबी हैं।  मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ संतुलित रिश्ता रखते हैं। यही स्थिति महेन्द्र नाथ पांडे की भी है। इस तरह से भाजपा ने जहां सूबे के ब्राह्मणों में बढ़ रही नाराजगी को संतुलित करने की कोशिश की है। इतना ही नहीं भविष्य का भाजपा का उ.प्र. में ब्राह्मण नेतृत्व भी खड़ा कर दिया है। 

केन्द्रीय मंत्रिमंडल से कलराज मिश्र की विदाई से पैदा होने वाले नकारात्मक भाव को रोका है। समझा जा रहा है कि जल्द ही कलराज को किसी राज्य का राज्यपाल भी बनाया जा सकता है। हालांकि मौजूदा समय में उ.प्र. की राजनीति में पूर्वांचल का दबदबा काफी बढ़ गया है।

पश्चिमी उ.प्र. की जाट राजनीति की अहमियत को भाजपा ने बनाए रखा है। राज्यमंत्री संजीव बालियान का इस्तीफा लेकर मुंबई से पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह को राज्यमंत्री बनाया है। सत्यपाल सिंह पहली बार सांसद बने हैं और बागपत से चुनाव लडक़र जीते हैं। यहां राष्ट्रीय लोकदल के चौधरी सिंह अपना प्रभाव रखते हैं। ऐसे में सत्यपाल का कद बढ़ाकर पार्टी ने स्पष्ट लाइन ली है।

बिहार को मिली पीएम मोदी की तरफ से अहमियत

PM Modi simultaneously targets many alterations in the cabinet reshuffle
राजीव प्रताप रूडी

बिहार राज्य की अहमियत बरकरार रखी। प्रधानमंत्री ने राजीव प्रताप को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता जरूर दिखाया लेकिन उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसी तरह से राज कुमार सिंह और अश्विनी चौबे को मंत्रिमंडल में सम्मानजनक जगह संदेश दे दिया है।

रविशंकर प्रसाद, राधामोहन सिंह पहले से केन्द्र में कैबिनेट  मंत्री हैं। राम विलास पासवान भी बिहार से ही आते हैं। राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) गिरिराज सिंह, और राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, राम कृपाल यादव भी बिहार से ही आते हैं।

विधानसभा चुनाव का भी ध्यान
भाजपा दक्षिण की राजनीति में पैठ बढ़ा रहा है। निर्मला सीतारमण का प्रमोशन इसमें सहायक होगा। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में पैदा हुईं निर्मला हिन्दी बोल लेती हैं। वह रविशंकर प्रसाद के मीडिया प्रभारी रहने के दौरान पार्टी की प्रवक्ता भी थी। लो-प्रोफाइल रहकर सक्रिय रहती हैं और अहम पद देकर प्रधानमंत्री ने उनका कद बढ़ाया है, साथ ही तमिलनाडु की राजनीति के लिए भी पहल कर दी है।

केरल से अल्फांस कन्नवनम को जगह देकर इसका संकेत दे दिया है। अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक के उत्तर से आते हैं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होना है और वहां इस बार सत्ता में आने के लिए पार्टी पूरा जोर लगा रही है। इसी तरह से राजस्थान के जोधपुर से सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

ले.कर्नल(रिटा.) राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का भी कद बढ़ा है। उन्हें युवा एवं खेल मामलों का राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) का भी जिम्मा सौंपा गया है। म.प्र. के टीकमगढ़ से सांसद डा. वीरेन्द्र कुमार भी मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed