{"_id":"598a8ec34f1c1b031b8b499d","slug":"pm-modi-congrats-amit-shah-and-smriti-irani-to-becoming-rajya-sabha-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी ने अमित शाह और स्मृति ईरानी को राज्यसभा सदस्य बनने पर दी बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM मोदी ने अमित शाह और स्मृति ईरानी को राज्यसभा सदस्य बनने पर दी बधाई
एजेंसी/ भाषा
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को गुजरात से राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर आज बधाई दी। कल हुए चुनावों में शाह और स्मृति ने जीत हासिल की । शाह पहली बार राज्यसभा सदस्य बने हैं।
विज्ञापन
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मंत्री स्मृति ईरानी को गुजरात से राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर बधाई।’’ प्रधानमंत्री ने शाह को भाजपा अध्यक्ष के तौर पर तीन साल पूरे करने की भी बधाई दी और कहा कि उनके कार्यकाल में पार्टी का आधार और मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘‘श्री अमित शाह को भाजपा अध्यक्ष के तौर पर तीन सफल साल पूरे करने पर बधाई।’’ मोदी ने कहा कि शाह के नेतृत्व में भाजपा ने कई क्षेत्रों में अपना आधार मजबूत किया है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगन से काम किया है।
विज्ञापन