फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   paresh rawal delete their tweet on arundhati roy

परेश रावल ने अरुंधति राय पर किया ट्वीट हटाया, आर्मी जीप पर बांधने की कही थी बात

Wed, 24 May 2017 04:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: sharad mishra
amarujala.com- Presented by: sharad mishra Updated Wed, 24 May 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
paresh rawal delete their tweet on arundhati roy
परेश रावल
बॉलीवुड अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के सांसद परेश रावल ने अपना विवादित ट्वीट हटा लिया है, जिसमें उन्होंने जानी मानी लेखिका अरुंधति रॉय को आर्मी की जीप पर बांधने का सुझाव दिया था। परेश रावल ने कहा था कि अरुंधति रॉय को उस आर्मी जीप पर पत्थरबाज की जगह बांधना चाहिए था।
विज्ञापन


रावल ने अरुंधति रॉय पर ये ट्वीट तब किया था, जब पाकिस्तानी मीडिया ने खबर दी थी कि कश्मीर दौरे पर अरुंधति रॉय ने श्रीनगर में भारतीय सेना के खिलाफ बयान दिया था।
विज्ञापन


सूत्रों ने हालांकि कहा कि राय काफी समय से श्रीनगर नहीं गई हैं। राय ने रावल के ट्वीट को नजरअंदाज कहने की बात कही थी। ‌उन्होंने कहा था कि वह इसको गंभीरता से नहीं लेती। उन्होंने यह भी कहा कि अब इस मसले पर बहस शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के मेजर नितिन लीतुल गोगोई ने गत 9 अप्रैल को जीप के बोनट में एक कश्मीरी युवक को बांध कर घुमाया था। मेजर ने पत्‍थरबाजों से सेना और मतदानकर्मियों को बचाने के लिए युवक को घुमाया था। मेजर के इस कदम की सराहना और आलोचना हुई थी। मेजर गोगोई को इस कदम के लिए आर्मी चीफ बिपिन रावत  ने सम्मानित भी किया था। उल्लेखनीय है कि इस मसले पर कोर्ट ऑफ इन्‍क्वायरी हुई। जिसने कहा कि गोगोई ने ऐसा परिस्थितियों के आधार पर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed