{"_id":"59546cb44f1c1b2b028b48f3","slug":"pakistan-violates-ceasefire-at-poonch-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने LoC पर फिर किया सीजफायर उल्लंघन, सेना के दो जवान घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान ने LoC पर फिर किया सीजफायर उल्लंघन, सेना के दो जवान घायल
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
पाकिस्तान ने एलओसी पर एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन किया है। पाक ने एलओसी से सटे पुंछ इलाके में जोरदार गोलीबारी की है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक इस गोलीबारी में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भीमबर गली सेक्टर में भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था।उल्लेखनीय है कि बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने दो बार पुंछ सेक्टर में भारी गोलीबारी की थी। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से मोर्टार भी दागे गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले काफी लंबे समय से एलओसी के आसपास के इलाकों में पाकिस्तान द्वारा लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान की नापाक हरकतों का भारतीय सेना के जवानों द्वारा लगातार मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।
विज्ञापन