फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pak High Commissioner Abdul Basit Says, NSAs in touch… hope this helps both countries come to table

पर्दे के पीछे बातचीत कर रहे हैं भारत-पाक, दोनों देशों के NSA के बीच होती है मुलाकात!

Tue, 01 Aug 2017 09:22 AM IST
amarujala.com, Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com, Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 01 Aug 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Pak High Commissioner Abdul Basit Says, NSAs in touch… hope this helps both countries come to table
अब्दुल बासित - फोटो : Amar Ujala

भारत और पाकिस्तान के बीच हर तरह की बातचीत बंद हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच न सिर्फ राजनयिक संबंध हैं, बल्कि दोनों ही देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार आपस में बात भी कर रहे हैं, और उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से बातचीत शुरू हो जाएगी। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने ये दावा किया। इसी माह अब्दुल बासित का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और उनकी जगह सोहेल महमूद भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त बनेंगे।

विज्ञापन


इमरान खान बोले- नवाज शरीफ और पीएम मोदी की भाषा में कोई अंतर नहीं
विज्ञापन


अब्दुल बासित ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(एनएसए) एक-दूसरे के संपर्क में हैं। भारत के एनएसए अजीत डोभाल और पाकिस्तान के एनएसए नासेर खान न सिर्फ बातचीत कर रहे हैं, बल्कि पिछले कुछ समय से सप्ताह में कम से कम एक बात मिल भी रहे हैं। दोनों देशों के एनएसए भारत-पाक के बीच वार्ता शुरू कराने का रास्ता निकाल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्दुल बासित ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि दोनों संपर्क में हैं। मिलने के बारे में मेरी जानकारी पुख्ता नहीं है। पर उम्मीद करता हूं कि दोनों ही देश बातचीत के रास्ते पर आएंगे। 

इस दौरान अब्दुल बासित ने बताया कि कथित भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव ने भारत के खिलाफ कई सबूत दिए हैं। उसने भारतीय जासूसों की जानकारी दी है, तो स्लीपर सेल को भी बेनकाब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed