{"_id":"59f02ee64f1c1b60678b746c","slug":"one-juveniles-held-for-rape-every-4-hour-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में हर चार घंटे में बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार होता है एक नाबालिग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत में हर चार घंटे में बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार होता है एक नाबालिग
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में हर चार घंटे में एक नाबालिग रेप के आरोप में गिरफ्तार होता है। पिछले तीन सालों के आंकड़े बताते हैं कि भारत में औसतन हर चौथे घंटे एक किशोर को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार हर दूसरे घंटे एक नाबालिग को महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय द्वारा हाल में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 2016 में लगभग 2,054 नाबालिगों को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जबकि 1,627 को महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में। पिछले तीन सालों से यह आंकड़ा सतत चला आ रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: दिल्ली में हिट एंड रन, मर्सडीज ने एक शख्स को रौंदा
विज्ञापन
जनवरी 2014 से दिसंबर 2016 तक कुल 6,039 किशोरो को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हालांकि, पिछले तीन सालों के मुकाबले 2016 में छेड़छाड़ के मामले बढ़े हैं। छेड़छाड़ के मामलों में हर दूसरे घंटे एक किशोर गिरफ्तार होता है। 2014-16 तक में छेड़छाड़ के कुल 4,997 मामले सामने आए हैं।