फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   odisha HC issues notice to centre cbi and state govt in CBIs late night visit to justice CR Das

ओडिशा: रिटायर्ड जज के घर छापेमारी पर कोर्ट ने CBI, केंद्र और राज्य सरकार को भेजा नोटिस

Fri, 22 Sep 2017 12:49 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Fri, 22 Sep 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
odisha HC issues notice to centre cbi and state govt in CBIs late night visit to justice CR Das

ओडिशा हाईकोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को कोर्ट के रिटायर्ड जज के घर छापेमारी को लेकर नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने जज के घर देर रात पहुंचने पर सीबीआई से जवाब मांगा है। इससे पहले सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व जज आईएम कुद्दुसी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन


मेडिकल स्कैम मामले में सीबीआई ने पूर्व जज समेत पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। सीबीआई की मांग पर कोर्ट ने पूर्व जज समेत 5 आरोपियों को 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीबीआई ने 20 सितंबर को रिटायर्ड जज समेत पांच लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। साथ ही आठ स्थानों पर छापेमारी भी की गई थी।
विज्ञापन


इससे पहले 20 सितंबर को सीबीआई प्रवक्ता भावना पांडे और सुधीर गिरी ने बताया कि रिटायर्ड जज इशरत मसरूर कुद्दुसी, लखनऊ में मेडिकल कॉलेज संचालित करने वाले प्रसाद एजुकेशनल ट्रस्ट के बीपी यादव, पलाश यादव और एक बिचौलिए बिश्वनाथ अग्रवाल व दो अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में केस दर्ज किया है। जस्टिस (रिटायर्ड) कुद्दुसी साल 2004 से 2010 के बीच ओडिशा हाईकोर्ट में जज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि एजेंसी ने जज के घर समेत आठ ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें भुवनेश्वर और लखनऊ में तलाशी भी शामिल है। सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक लखनऊ के प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस उन 46 मेडिकल इंस्टीट्यूट्स में शामिल था जिन्हें आधारभूत ढांचे में कमी के कारण नए छात्रों के एडमिशन लेने पर रोक लगा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed