{"_id":"582c02b44f1c1bd53b8ff3c5","slug":"no-need-of-id-proof-for-note-exchange-rbi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोट बदलवाने के लिए आईडी प्रूफ की कॉपी देने की जरूरत नहीं: RBI","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोट बदलवाने के लिए आईडी प्रूफ की कॉपी देने की जरूरत नहीं: RBI
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Wed, 16 Nov 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद देश में मची हलचल के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों को राहत दी है। आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि बैंकों में 500-1000 के नोटों को बदलवाने जा रहे लोगों को आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं। आरबीआई ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि हमारी गाइडलाइंस के मुताबिक ग्राहकों को बैंकों में अपनी आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी दिखानी होगी, उन्हें फोटोकॉपी जमा करवाने की जरूरत नहीं है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि "बैंक के नोट बदलवाने वाले फॉर्म में ग्राहक को सिर्फ अपनी आईडी नंबर और डिटेल्स को फॉर्म में भरना है।"
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि "बैंक के नोट बदलवाने वाले फॉर्म में ग्राहक को सिर्फ अपनी आईडी नंबर और डिटेल्स को फॉर्म में भरना है।"
विज्ञापन
Trending Videos
कुछ बेैंक अभी भी गाइडलाइंस को नहीं मान रहे हैं
अभी भी बहुत से बैंक है जो इस गाइडलाइंस को नहीं मान रहे हैं और ग्राहकों से आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी मांग रहे है। जिसकी वजह से बैंको के बाहर भारी भीड़ लग रही है और लोगों का काफी समय खराब हो रहा है।
आपको बता दें कि सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद से ही देश में भारी संख्या में लोग बैंको के बाहर नोटों को बदलवा रहे हैं।
आपको बता दें कि सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद से ही देश में भारी संख्या में लोग बैंको के बाहर नोटों को बदलवा रहे हैं।