{"_id":"58f33faf4f1c1beb02470664","slug":"nitin-gadkari-s-plan-for-landmark-taller-than-burj-khalifa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन गडकरी का प्लान, बनाएंगे बुर्ज खलीफा से ऊंची इमारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नितिन गडकरी का प्लान, बनाएंगे बुर्ज खलीफा से ऊंची इमारत
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Sun, 16 Apr 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई के तट पर दुनिया की सबसे ऊंची इमरात बनाने की योजना है। ये भव्य योजना जहाजरानी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा है। गडकरी मुंबई पोर्ट ट्रस्ट को शहर के "सबसे अमीर मकान मालिक" के रूप में देखते हैं और वह इस विशाल बंजर भूमि को बदलना चाहते हैं।
विज्ञापन
समाचार न्यूज एजेंसी पीटीआई को गडकरी ने बताया कि मुंबई में हम नंबर वन लैन्ड्लॉर्ड हैं। यहां मशहूर ताज होटल, बलार्ड एस्टेट, रिलायंस भवन, हम मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (एमबीपीटी) के मालिक हैं। यहां पर बंदरगाह के साथ विशाल भूमि विकसित करने के लिए बेहतरीन योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि योजनाएं तैयार हैं और हम केंद्र की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
गडकरी ने आगे कहा कि हम बिल्डरों और निवेशकों को अपनी जमीन नहीं दे रहे हैं, हम इस क्षेत्र को विकसित करने की योजना बना रहे हैं। हम मरीन ड्राइव से तीन गुना बड़े ग्रीन, स्मार्ट रोड बनाएंगे। हमने बुर्ज खलीफा से बड़ी ऐतिहासिक स्थल की योजना बनाई है। योजना तैयार है, हम कैबिनेट से मंजूरी का इंतेजार कर रहे हैं।
विज्ञापन