जाकिर नाईक के 10 दफ्तरों पर NIA का छापा, धर्मगुरु के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाईक के दस से ज्यादा दफ्तरों पर एनआईए की टीम ने छापामारी की है। जांच एजेंसी की टीम सुबह सवेरे जाकिर के मुंबई स्थित संगठन IRF के ऑफिसों पर पहुंची। जहां टीम ने सभी कागजातों को सीलबंद करते हुए अपने कब्जे में ले लिया। एजेंसी के अधिकारियों के साथ काफी संख्या में पुलिस की मौजूदगी रही।
किसी हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस नाईक के ऑफिस के बाहर तैनात रही जबकि अंदर एनआईए के अधिकारी जांच में लगे रहे। हालांकि टीम ने मौके से जांच के लिए क्या क्या चीजें ली हैं इस संबंध में अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।
बता दें कि विवादित बयान देने और भावनाएं भड़काने के आरोप में सरकार ने मुंबई के इस्लामिक धर्मगुरू जाकिर नाईक के खिलाफ धीरे धीरे शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक दिन पूर्व ही नाईक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जाकिर अपने बयानों में कई बार अन्य धर्मों के लोगों को जबरन इस्लाम कबूलवाने की बात कर चुके हैं। सरकार ने नाईक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फांउडेशन पर भी विदेशी चंदा लेने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही संस्था पर पांच साल का बैन भी लगा दिया गया है।
वहीं एनआईए की छापामारी और मुकदमा दर्ज करने के मामले में जाकिर के वकील मोबिन सोल्कर का कहना है कि उन पर की गई एफआईआर अवैध है। उनके खिलाफ पूर्व में इसी मामले में 2012 में मुकदमा दर्ज हो चुका है। फिर एक ही मामले के लिए दो बार मुकदमा दर्ज किया जाना गलत है।NIA and Police teams at Zakir Naik's IRF office in Mumbai pic.twitter.com/rtI996aUpP
— ANI (@ANI_news) November 19, 2016
FIR against Zakir naik or IRF is illegal, because 1 FIR for same offence was lodged against him in 2012: Mobin Solkar, Zakir Naik's Lawer pic.twitter.com/wzRGzAqfT5
— ANI (@ANI_news) November 19, 2016