{"_id":"593768254f1c1b801c9c8ca5","slug":"nagaland-three-terrorists-killed-one-jawan-lost-his-life-three-jawans-injured-in-an-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागालैंड: सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया, एक नागरिक की मौत, एक जवान शहीद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नागालैंड: सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया, एक नागरिक की मौत, एक जवान शहीद
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
नागालैंड में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस मुठभेड़ में सेना ने एनकाउंटर करके तीन आतंकवादियों को मौत की नींद सुला दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक इस ऑपरेशन में एक जवान भी शहीद हो गया, जबकि एक नागरिक के मारे जाने की आशंका भी है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन अभी भी जारी है।
विज्ञापन
इस ऑपरेशन में तीन जवानों के घायल होने की भी खबर है।
सरकार की हिंसा, जबरन वसूली और सुरक्षा बलों पर हमले में गिरावट की घोषणा के बाद ये मामला सामने आया है। गृह मंत्रालय ने एनडीए सरकार के तीन साल पर डेटा जारी किया था। गृह मंत्रालय से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 2012 में सिर्फ 484 ऐसी घटनाएं हुईं, जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार के शासन के दौरान 2012 में ऐसी घटनाएं 1,025 और 2013 में 732 थीं।Nagaland: Three terrorists killed, one jawan lost his life & three jawans injured in an encounter, operation still underway. pic.twitter.com/nKf12Wd4Sd
— ANI (@ANI_news) June 7, 2017विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें इससे पहले मई में नागालैंड के सुदूरवर्ती इलाके में सुरक्षा बलों पर घात लगाकर उग्रवादियों ने हमला बोल दिया था। हमले में असम राइफल्स के सात और सेना का एक जवान शहीद हो गया था।