{"_id":"59f54b074f1c1bc9678b8289","slug":"mumbai-maharashtra-navnirman-sena-workers-beaten-by-hawkers-in-malad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: कांग्रेस नेता निरुपम के खिलाफ FIR, फेरीवालों को भड़काने का लगा आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई: कांग्रेस नेता निरुपम के खिलाफ FIR, फेरीवालों को भड़काने का लगा आरोप
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 29 Oct 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के नेता संजय निरुपम के खिलाफ मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है। उन पर बिना इजाजत के सभा करने और फेरीवालों को भड़काने का आरोप लगा है। इससे पहले मलाड इलाके में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ता और फेरीवालों के बीच भिड़ंत हो गई थी। इस दौरान फेरीवालों ने मनसे के चार-पांच कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी।
पिटाई में एमएनएस के स्थानीय विभाग प्रमुख सुशांत मालवदे गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना शनिवार की है। वारदात के बाद एमएनएस कार्यकर्ताओं ने मालाड पश्चिम में रेलवे स्टेशन के इलाके में विरोध प्रदर्शन किया। मनसे ने आरोप लगाया है कि फेरीवालों ने यह हमला कांग्रेस नेता संजय निरूपम के भड़काने पर किया है।
पढ़ें: गुजरात चुनाव में भाजपा को समर्थन देंगे रामदास अठावले
विज्ञापन
दरअसल मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने शनिवार को एक सभा के दौरान फेरीवालों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने एमएनएस और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए फेरीवालों से आह्वान किया था कि अगर वो लोग (MNS कार्यकर्ता) कानून को हाथ में ले सकते हैं तो आप भी ऐसा कर सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद शनिवार दोपहर मलाड इलाके में फेरीवाले मनसे के खिलाफ इकट्ठे हुए थे। तभी कुछ मनसे कार्यकर्ता वहां पहुंचे और बलपूर्वक उनकी रैली रोकने की कोशिश की। इस दौरान फेरीवालों ने मनसे कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई की। रिपोर्ट्स यह भी हैं कि इस मामले में 7 फेरीवालों पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है।