{"_id":"589271434f1c1bc24ee81927","slug":"modi-will-announce-construction-of-ram-temple-at-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी के अयोध्या आने पर होगी राममंदिर निर्माण की घोषणा'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'मोदी के अयोध्या आने पर होगी राममंदिर निर्माण की घोषणा'
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 02 Feb 2017 05:07 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
पीएम मोदी के कार्यकाल में ही अयोध्या राममंदिर बनेगा। मोदी जी राममंदिर निर्माण की तिथि घोषणा अयोध्या में ही करेंगे। संतों को उसी पल का इंतजार है। श्रीरामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने बुधवार को बातचीत में कहा कि मोदी की अब तक अयोध्या यात्रा नहीं होने के पीछे एक मात्र यही वजह है।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोमनाथ की तर्ज पर राममंदिर निर्माण शीघ्र शुरू होगा। मंदिर निर्माण के लिए तीन चौथाई पत्थर तैयार किए जा चुके हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों का मंदिर निर्माण में बाधा पहुंचाने का लक्ष्य नहीं है।
विज्ञापन
वे इस कार्य में सहयोग की भावना रखते हैं। राजनीतिक दल अपने निहित स्वार्थों के लिए हल्ला मचाते हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए माघ मेला क्षेत्र में संत महात्माओं के शिविरों में अनुष्ठान पूजन कि.ए जा रहे हैं। जिसके प्रभाव से मंदिर निर्माण की तिथि शीघ्र ही घोषित होगी।
विज्ञापन