गोवा में परिकर सरकार ने जीता विश्वास मत, राहुल बोले पैसे के दम पर हुआ ये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर विधानसभा में बहुमत साबित करने में सफल रहे। उन्होंने 40 सदस्यों वाली गोवा विधानसभा में 22 वोट हासिल किए। उधर राहुल गांधी ने एक बार फिर गोवा और मणिपुर में बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया।
बहुमत परीक्षण के दौरान 22 विधायकों ने पक्ष में और 16 विधायकों ने पर्रिकर के खिलाफ वोट किया। वहीं एक विधायक वोटिंग के दौरान मौजूद नहीं रहे।
विश्वास मत जीतने के बाद मनोहर परिकर ने कहा कि हमने शुरू में कहा था कि 23 विधायक हमारे साथ हैं, अभी भी 22 ने पक्ष में वोट दिया। स्पीकर भी हमारी तरफ हैं लेकिन वह वोट नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा कि दिग्विजय का दावा कि उनके पास संख्या है, गलत हैं। शुरुआत से ही उनके पास नंबर नहीं था।
परिकर ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को भी निशाने पर लिया और कहा कि बहुमत होने के दिग्विजय सिंह के दावों का पर्दाफाश हो गया। उन्होंने कहा कि मामले को ज्यादा तूल, शायद इसलिए दिया गया क्योंकि कांग्रेस में दिग्विजय सिंह को महासचिव पद से हटाए जाने की मांग उठने लगी थी।
वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चंडीगढ़ में कहा कि मणिपुर और गोवा में पैसे का प्रयोग किया गया। वहां की सरकारें चोरी की हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गोवा और मणिपुर में भी चुनाव जीता था लेकिन बीजेपी ने पैसे के बल पर वहां की सरकारें चोरी कर ली।
We have proved before the people of India, we had support of 23 and we proved it on the floor of house: Manohar Parrikar,Goa CM pic.twitter.com/Qkr1JiaADd
— ANI (@ANI_news) March 16, 2017
#FLASH Floor test: 22 MLAs support CM Manohar Parrikar in Goa assembly pic.twitter.com/4q9PZwwl1Z
— ANI (@ANI_news) March 16, 2017
नौ मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण करने वाले पर्रिकर ने पहले से ही 22 विधायकों का दावा पेश किया था और सहयोगी दलों के विधायक इस बाबत हलफनामा देकर सरकार में भागीदार बन चुके थे। बता दें कि भाजपा ने गोवा में 13 सीटें जीती हैं और उन्हें जीएफपी और एमजीपी के विधायकों के अलावा दो निर्दलीय विधयाकों ने समर्थन देकर भाजपा की 21 विधायकों की दावेदारी की।16 MLAs opposed, 22 supported and one was absent during the Goa floor test
— ANI (@ANI_news) March 16, 2017